लाइव न्यूज़ :

COVID 19: अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, मास्क-टेस्टिंग किट खरीदने के लिए BMC को दिए तीन करोड़ रुपए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 11:04 IST

पीएम केयर फंड में 25 करोड़ दान देने के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने मास्क, टेस्टिंग किट खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में अक्षय ने इस काम के लिए 25 करोड़ रुपए का दान दिया था। अब खिलाड़ी कुमार ने बीएमसी को लगभग तीन करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था। इन दिनों जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के प्रयास में जुटी है तो हाल ही में अक्षय ने इस काम के लिए 25 करोड़ रुपए का दान दिया था। अब अक्षय एक बार फिर से आगे आए  हैं।

 अब खिलाड़ी कुमार ने बीएमसी  को लगभग तीन करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक अक्षय कुमार ने ये तीन करोड़ रुपए बीएमसी को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट , मास्क और टेस्टिंग किट खरीदने के लिए डोनेट किए हैं। वहीं, मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने ये मदद बिना किसी को बताए की है। जबकि बीएमसी के ज्वाइंट म्युनिसिपल कमिशनर आशुतोष सलिल का कहना है कि कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने बीएमसी कमिशनर से बात की थी। हमें खुशी हैं कि वह अपनी हर तरह से पूरा सहयोग कर रहे हैं। वहीं, एक्टर के द्वारा दिया गया ये पैसा जनरल फंड में जाएगा, इससे हम मास्क, ग्लव्स और रेपिड टेस्टिंग किट खरीदेंगे।

अक्षय ने दिए 25 करोड़

अक्षय ने कहा, 'मैं कौन होता हूं दान देने वाला यह पैसा मेरी भारत मां के लिए है। पूरी दुनिया में अभी इस महामारी को लेकर जो चिंता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा। हम ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं। यह हर जान कीमती है, चाहे वो मेरी मां की हो या आपकी माता-पिता की। हम सबको इस संकट की घड़ी से मिलकर निकलना है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?