लाइव न्यूज़ :

अतरंगी रे में अक्षय कुमार को होगा बेहद स्पेशल रोल, फिल्म के लिए ले रहे हैं इतने करोड़ की बड़ी रकम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2020 12:28 IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) उन सितारों में से हैं, जो फिल्मों के लिए मोटी रकम लेते हैं, इसी से जुड़ी उनकी एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार आज के समय में बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर हैंअक्षय की हर फिल्म पर्दे पर कमाल कर रही है

अक्षय कुमार आज के समय में बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर हैं। अक्षय की हर फिल्म पर्दे पर कमाल कर रही है। अक्षय हर साल एक से एक नायाब फिल्में भी फैंस के लिए ला रहे हैं। ऐसे में  अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी नई फिल्म अतरंगी रे का ऐलान किया था। अक्षय ने फिल्म की स्टारकास्ट के साथ की फोटो भी शेयर की थी।

फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) में स्पेशल रोल के लिए अक्षय कुमार ने 27 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। पिंकविला में छपी खबर के अनुसार, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने दो हफ्तों के शेड्यूल के लिए 27 करोड़ रुपये लिए हैं। इस फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan) और साउथ स्टार धनुष (Dhanush) दिखाई देंगे।

खबर के अनुसार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हर दिन करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैंइस फिल्म के लिए उन्होंने इस रकम को लगभग दोगुना कर दिया। कहा रहा है कि फिल्म में अक्षय का बहुत ही  स्पेशल रोल होने वाला है जो फैंस को दीवाना कर देगा। अक्षय जिस रोल में नजर आएंगे उसमें इससे पहले कभी नजर नहीं आए हैं। 

वहीं, खबर के अनुसार पहले इस फिल्म के ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था लेकिन बात नहीं बनी था इसके बाद फिल्म अक्षय को ऑफर की गई थी। अक्षय इन दिनों अपने घर पर समय बिता रहे हैं।साथ ही वो कोरोना वायरस को लेकर लगातार जनता को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर कभी अपने वीडियो के जरिए तो कभी ट्वीट के जरिए लोगों को इससे सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारसारा अली खानधनुष
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?