लाइव न्यूज़ :

Akshay Kumar Birthday: जन्मदिन के मौके पर महाकाल दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, शिखर धवन संग भस्म आरती में लिया हिस्सा

By बृजेश परमार | Updated: September 9, 2023 09:41 IST

एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वह महाकाल दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैंजन्मदिन के खास मौके पर एक्टर महाकाल पहुंचेअक्षय कुमार आखिरी बारी ओमाईगोड 2 में नजर आए थें।

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर पहुंचे।

एक्टर ने शनिवार सुबह-सुबह महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्टर मे भगवा रंग की धोती पहनी हुई थी और माथे पर चंदन लगाया हुआ था। एक्टर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

इस दौरान देखा जा सकता है कि एक्टर भक्ति भाव में मग्न दिखाई दिए। अक्षय कुमार की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई है उसमें वह अपनी बहन अलका हीरानंदनी और भांजी सिमर के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी उनके साथ मौजूद है। 

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में अक्षय कुमार इंदौर के सड़क मार्ग के द्वारा उज्जैन पहुंचे। यहां वह सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। 

बता दें कि OMG2 की सफलता के बाद अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' को लेकर जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देंगे। यह फिल्म "रानीगंज कोलफील्ड" में एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित है।

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू फिल्म बहादुर खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 खनिकों को बचाया था।

टॅग्स :अक्षय कुमारबर्थडे स्पेशलमहाकालेश्वर मंदिरशिखर धवनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

क्रिकेटपृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?