लाइव न्यूज़ :

रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी सलमान खान की ये एक्ट्रेस

By मेघना वर्मा | Updated: March 18, 2019 12:30 IST

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगी। 21 मार्च को केसरी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।  

Open in App

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा देखी है तो आपको याद होगा मूवी के अंत में अक्षय कुमार को एटीएस चीफ सूर्यवंशी के किरदार में दिखाया गया है। इस सीन से लोगों को ये पता चल गया है कि रोहित शेट्टी की चौथी पुलिस कॉप पर बनी फिल्म सूर्यवंशी में जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। अब खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलिन फर्नांडीज दिखाई देंगी। 

पहली बार साथ काम करेंगे अक्षय-रोहित

रोहित शेट्टी के ऑफिशियल अनांउन्समेंट के बाद लोग इस फिल्म को लेकर इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि पहली बार अक्षय और रोहित शेट्टी एक साथ काम करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में जैकलीन को जगह दी गई है। जैकलीन इससे पहले सलमान खान की फिल्म रेस 3 में दिखाई दी थीं। 

पहले भी साथ कर चुकी हैं काम

ऐसा नहीं है कि जैकलीन पहली बार अक्षय के साथ काम करने जा रही हैं। इसके पहले भी अक्षय के साथ वो हाउसफुल, ब्रर्दर जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। दोनों को ही ऑन स्क्रीन के रोल में लोगों ने काफी पसंद किया है। अजय देवगन की सिंघम और रणवीर की सिंबा का ही सिक्वल है फिल्म सूर्यवंशी। 

कैटरीना कैफ को किया गया था अप्रोच

खबर ये भी है कि जैकलीन से पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। वहीं खबर ये भी उड़ी थी की पूजा हेगड़े को भी इस रोल के लिए कहा गया था। मगर इन सभी खबरों को रोहित शेट्टी ने गलत ठहराया था। खैर अभी जैकलीन के नाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

फिलहाल अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगी। 21 मार्च को केसरी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।  

टॅग्स :अक्षय कुमारजैकलीन फर्नांडीज़रोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया