लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ हरियाणा में भी हुई टैक्स फ्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 12:01 IST

‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर फिल्म 17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के सेनापति तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तानाजी - द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी मलुसरे का किरदार निभाया है जो शिवाजी का सूबेदार होता है।

अजय देवगन अभिनीत ‘‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर’’ को हरियाणा में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने एक बयान में कहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ फिल्म को राज्य में कर मुक्त करने का एलान किया है। ओम राउत के निर्देशन वाली इस फिल्म को पहले उत्तर प्रदेश में कर मुक्त किया गया। 

17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के सेनापति तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सैफ अली खान, शरद केलकर और काजोल भी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई। 

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तानाजी - द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जारी किए हैं। तरण ने लिखा, "तानाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है. छठे दिन ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है।"

आपको बता दें कि साल 2020 में रिलीज होने वाली तानाजी पहली ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था। फिल्म का पहला हफ्ता पूरा होने से पहले 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के बाद अब देखना ये है कि फिल्म का कुल आंकड़ा कितना रहता है।फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी मलुसरे का किरदार निभाया है जो शिवाजी का सूबेदार होता है। सैफ अली खान ने इस फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। और काजोल ने फिल्म में तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई की भूमिका निभाई है।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनसैफ अली खानकाजोलफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई