लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर, छा गए नाना पाटेकर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2017 09:16 IST

अभिनेता नाना पाटेकर एक आम आदमी के रूप में तूफानी रात में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।

Open in App

अभिनेता अजय देवगन ने शुक्रवार को अपनी मराठी फिल्म 'आपला मानुष' का पहला लुक जारी किया है। इसमें अभिनेता नाना पाटेकर एक आम आदमी के रूप में तूफानी रात में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। सतीश राजवाड़े निर्देशित इस फिल्म में सुमीत राघवन और इरावती हर्षे भी हैं। 

अजय ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, और यह रहा हमारी मराठी फिल्म 'आपला मानुष' का पहला लुक। नाना पाटेकर, सतीश राजवाड़े, सुमीत राघवन, इरावती हर्षे, सुधांशु वत्स।

अजय अपनी पहली मराठी फिल्म को लेकर कहा है इतने सालों में मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने मुझे हमेशा प्रशंसकों को और ज्यादा देने के लिए प्रेरित किया है। बतौर निर्माता 'आपला मानुष' महाराष्ट्र के लोगों के प्रति आभार जताने के लिए मेरा पहला प्रयास है और मैं उम्मीद करता हूं कि इसे सभी सराहेंगे।"

इस फिल्म से वायकॉम18 भी मराठी फिल्मों में आगाज कर रहा है।  वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) अजीत अंधारे ने कहा, "हमने पिछले कुछ सालों में मराठी फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर दर्शक वर्ग को उभरते देखा हैं, यह सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के मामले में ही नहीं बल्कि विभिन्न विधाओं के मामले में भी है। फिल्म 'आपला मानुष' अगले साल नौ फरवरी को रिलीज होने की उम्मीद है।

टॅग्स :अजय देवगननाना पाटेकरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?