लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन पर चढ़ा फीफा का बुखार, इस मशहूर फुटबॉल कोच की भूमिका में आएंगे नजर

By विवेक कुमार | Updated: July 13, 2018 13:44 IST

इस फिल्म को बोनी कपूर, आकाश चावला और जॉय सेनगुप्ता प्रड्यूस कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई: आम आदमी हो या कोई बॉलीवुड स्टार इन दिनों सभी पर फुटबॉल का फीवर चढ़ा हुआ है। अब ये फीवर अभिनेता अजय देवगन के सिर पर चढ़ गया है। वह जल्द ही महान फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की बायॉपिक में लीड रोल करेंगे। 1950-60 के दशक में सैयद अब्दुल रहीम को एक ऐसे भारतीय कोच के रूप में जाना जाता है  जिनके कार्यकाल के दौरान भारतीय फुटबॉल टीम ने कई सफलताएँ अपने नाम की।  उनके मार्गदर्शन में ही भारतीय टीम पहली बार 1956 के मेलबर्न ओलिम्पिक फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 

बता दें कि इस फिल्म को बोनी कपूर, आकाश चावला और जॉय सेनगुप्ता प्रड्यूस कर रहे हैं। सैयद अब्दुल रहीम  की इस बायोपिक में अजय देवगन उनका रोल निभाने वाले हैं।  

फिल्म को डायरेक्ट अमित शर्मा करने वाले हैं। इससे पहले अमित ने साल  2015 में तेवर बनाई थी। जिसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। फिल्म की स्क्रिप्ट सैवन कुदरौस और रितेश शाह ने लिखी है।

इस फिल्म को लेकर बोनी कपूर ने कहा- दुनियाभर में फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल है। जब आकाश और जॉय मेरे पास कहानी लेकर आए, तो मुझे हैरानी हुई कि लोगों को इस शख्सियत के बारे में क्यों पता नहीं। मैं चाहता हूं कि यह कहानी लोगों तक पहुंचे। वहीं, अजय देवगन इस किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे। उन्हें फुटबॉल कोच के रूप में देख लाखों युवा प्रेरित होंगे।

टॅग्स :अजय देवगनफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?