लाइव न्यूज़ :

'टोटल धमाल' के 'मुगड़ा' गाने के लिए अजय देवगन ने लता मंगेशकर से मांगी माफी, कहा- थप्पड़ भी मार सकती हैं वो

By मेघना वर्मा | Updated: February 22, 2019 14:04 IST

अजय देवगन से जब लता मंगेशकर के इस रिएक्शन की बात कि गई तो अजय ने कहा कि लता मंगेशकर अपने ओपिनियन के लिए आवाज रख सकती हैं।

Open in App

अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल बड़े पर्दे पर आज रिलीज हो गई है। फिल्म के कई गानों को पहले ही रिलीज कर दिया गया था। जिसमें 1978 में आए गाने मुगड़ा का भी रिकम्पोज वर्जन भी रिलीज किया गया था।  इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा दिखाई गई हैं। गाने को देखकर इसकी ओरिजनल सिंगर लेजेंडरी लता मंगेशकर बॉलीवुड में लैक ऑफ ओरिजनैलिटि बताया है। 

इस बात को जब अजय देवगन से शेयर किया गया तो सिंघम एक्टर ने कहा कि वो सीनियर हैं उन्हें कोई चीज नहीं पसंद आती तो वो उसके लिए आवाज उठा सकतीं हैं चाहें तो थप्पड़ भी जड़ सकती हैं। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन से जब लता मंगेशकर के इस रिएक्शन की बात कि गई तो अजय ने कहा कि वो अपने ओपिनियन के लिए आवाज रख सकती हैं। इंडस्ट्री की सबसे सीनियर आर्टिस्ट हैं चाहें तो थप्पड़ भी जड़ सकती हैं। 

अजय देवगन ने आगे कहा, ''लता जी बहुत सीनियर हैं। बहुत से लोग पुराने गानों को उठाकर उसे नए जैसा क्रिएट कर देते हैं मगर वो ऐसा कुछ नहीं सोचते। अगर लता जी को ये पसंद नहीं आया तो वो थप्पड़ भी मार सकती हैं। सिर्फ मेकर्स को ही नहीं बल्कि हमें भी। अगर उन्हें गाना नहीं पसंद आया तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं।''

टोटल धमाल फिल्म में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी नजर आएंगे। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।

 

टॅग्स :टोटल धमाललता मंगेशकरअजय देवगनमाधुरी दीक्षितअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया