लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के मिलने पर अजय देवगन ने किया स्पेशल ट्वीट, जताया अभार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2019 15:40 IST

अजय देवगन फैंस के बीच अपने नायाब अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को ट्वीट करके सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी है।

बॉलीवुड के शंहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को ट्वीट करके सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी है। इस खबर के सामने आते ही हर कोई महानयक को बधाई देने को लग गया है। फैंस से लेकर फिल्म सितारे तक हर किसी ने इस खास मौके के लिए उनको बधाई दी है। ऐसे में एक्टर अजय देवगन ने भी महानयक को शुभकामनाएं दी हैं।

बिग बी को कई बॉलीवुड सेलेब्स से इस खास मौके के लिए बधाई दी है। लेकिन अजय ने खास अंदाज में बधाई दी है। अजय की ये बधाई सोशल मीडिया पर छा गई है।

अजय ने बधाई देते हुए लिखा है कि बधाई हो@SrBachchan  दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर । यह अच्छी तरह से योग्य प्रशंसा की,आपकी लंबी सूची में एक और पंख है। आपके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

अमिताभ ने ट्वीट करके जताया अभार

अमिताभ ने इस उपलब्धि के लिए आभार जताया है।अपने ट्विटर अकांउट पर अमिताभ ने आभार जताया है। ट्वीट करते हुए अमिताभ ने एक फोटो भी शेयर की है। अमिताभ ने लिखा है कि कृतज्ञ हूँ मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद  ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूँ।

मंगलवार को प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा करते हुए ट्वीट किया था कि 2 पीढ़ियों को प्रेरित और मनोरंजन करने वाले अमिताभ बच्चन का सर्वसम्मति से दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स के लिए चयन हुआ है। इस बात से पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है। मेरी ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

टॅग्स :अजय देवगनअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?