लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन ने मुंबई में 45 करोड़ में खरीदीं 5 ऑफिस यूनिट, ओशिवारा के सिग्नेचर बिल्डिंग में है स्थित, जानें इनका पूरा एरिया

By अनिल शर्मा | Updated: July 4, 2023 11:28 IST

5 ऑफिस यूनिट का कुल एरिया 13,293 वर्ग फीट और बिल्ट-अप एरिया 8,405 वर्ग फीट है। ये सभी यूनिट ओशिवारा में सिग्नेचर बिल्डिंग में स्थित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन ऑफिस यूनिट 16वीं मंजिल तो दो 17वीं मंजिल पर स्थित हैं। 16वीं मंजिल पर स्थित 3 ऑफिस यूनिट का मूल्य 30.35 करोड़ रुपये था।

डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 45.09 करोड़ रुपये में पांच ऑफिस यूनिट खरीदी हैं। जिनका कुल एरिया 13,293 वर्ग फीट और बिल्ट-अप एरिया 8,405 वर्ग फीट है। ये सभी यूनिट ओशिवारा में सिग्नेचर बिल्डिंग में स्थित हैं।

बता दें कि तीन ऑफिस यूनिट 16वीं मंजिल तो दो 17वीं मंजिल पर स्थित हैं। 16वीं मंजिल पर स्थित 3 ऑफिस यूनिट का मूल्य 30.35 करोड़ रुपये था जिसके लिए स्टांप ड्यूटी 1.82 करोड़ रुपये भुगतान की गई। ये यूनिट्स 8,405 वर्ग फुट में निर्मित हैं। वहीं 4,893 वर्ग फीट (निर्मित क्षेत्र) में  17वीं मंजिल बनीं दो यूनिट का मूल्य 14.74 करोड़ रुपये हैं, जिस पर 88.44 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया।

दोनों दस्तावेज 19 अप्रैल, 2023 को पंजीकृत किए गए थे। संपत्तियां विशाल (अजय) वीरेंद्र देवगन के नाम पर पंजीकृत हुई हैं जो अजय देवगन का असल नाम है। अजय देवगन ने इससे पहले (2021 में) जुहू (मुंबई) में 47.5 करोड़ रुपए में 474.4 वर्ग मीटर में फैला एक बंगला खरीदा था। वहीं इस ऑफिस यूनिट के खरीदने से पहले अजय देवगन की पत्नी काजोल ने मुंबई में 16.5 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,493 वर्ग फुट है और इसमें चार कार पार्किंग स्पेस हैं। बिक्री विलेख 13 अप्रैल, 2023 को पंजीकृत किया गया था और विक्रेता भारत रियल्टी वेंचर्स था।

अजय देवगन ने हम दिल दे चुके सनम, गोलमाल 3 और सिंघम जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वह वर्तमान में इस संपत्ति के करीब स्थित शिव शक्ति बंगले में रहते हैं।

टॅग्स :अजय देवगनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार