लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय की वजह से अभिषेक बच्चन ने नहीं किया था विवेक ओबेरॉय के वायरल ट्वीट का रिप्लाई

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2019 11:57 IST

विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट की वजह से राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्णय लिया और उनको पोस्ट डिलीट करके एक्ट्रेस से माफी मांगने के लिए कहा।

Open in App

विवेक ओबेरॉय ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या यार के रिश्तों को लेकर एक्जिट पोल पर ट्वीट किया था। इस वायरल ट्वीट ने चंद घंटों में सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। ट्वीट को लेकर सेलिब्रिटीज ने भी विवेक को खरी खोटी सुना दी थी। वहीं जिनका रिएक्शन सबसे जरूरी था वो थे ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन। 

वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस ट्वीट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। जिसका कारण एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बताई जा रही हैं। विवेक के इस ट्वीट पर सोनम कपूर, उर्मिला मातोड़कर, अनुपम खेर सभी ने इसका विरोध जताया था। मगर गुस्सा होने के बावजूद अभिषेक ने इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया। 

जिस समय ऐश्वर्या को इस ट्वीट के बार में पता चला वो कान फिल्म फेस्टिवल में थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो ये ट्वीट एक्ट्रेस के लिए कोई शॉकिंग बात नहीं थी। इस कंट्रोवर्शियल चीज पर ऐश्वर्या ज्यादा परेशान नहीं हुईं।

विवेक के इस ट्वीट को देखकर अभिषेक गुस्से में आ गए थे। एक्टर विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट का रिप्लाई भी करना चाहते थे मगर ऐसा करने से उन्हें ऐश्वर्या ने रोका। अभिषेक अपने कूल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं मगर उस स्थिती में वाइफ ऐश्वर्या ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। ऐश्वर्या ने कान इवेंट से फोन पर अभिषेक से बात की और उन्हें ये समझाया कि विवेक ये ट्वीट करके सिर्फ अपनी फिल्म पीएम मोदी के लिए अटेंशन पाना चाहते हैं। 

विवेक को डिलीट करना पड़ा पोस्ट

 

 

विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट की वजह से राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्णय लिया और उनको पोस्ट डिलीट करके एक्ट्रेस से माफी मांगने के लिए कहा। वहीं विवेक ओबेरॉय ने अपने ऑफिशयली अकाउंट से पोस्ट डिलीट की और माफी भी मांगी। 

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनअभिषेक बच्चनविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीMastiii 4 Box Office: 6 दिनों में 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 12.12 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?