लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन को हुआ कोरोना वायरस, नेगेटिव आई जया बच्चन की रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 15:34 IST

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bacchan) और आराध्या बच्चन (Aaradhya) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, जया बच्चन (Jaya Bacchan) की कोरोना नेगेटिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन और बिग बी के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई हैजया बच्चन की कोरोना नेगेटिव हैं

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, जया बच्चन की कोरोना नेगेटिव हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। 

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

जी न्यूज के अनुसार, जया बच्चन के अलावा श्वेता बच्चन नंदा और उनके दोनों बच्चों अगस्तया नंदा व नव्या नवेली नंदा की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। हालांकि, ऐश्वर्या और आराध्या की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्चन परिवार की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। बता दें, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। दोनों में बीमारी के हल्के लक्षण थे और उन्होंने संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था। दोनों नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

वहीं, बीएमसी की एक टीम ने बच्चन परिवार के बंगले जलसा को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया है। मालूम हो, खुद की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बिग बी और अभिषेक ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। अमिताभ ने ट्वीट किया था, 'जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।'

अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा था, 'आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों में हल्के लक्षण हैं और हमें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है। मैं सभी से शांत रहने और नहीं घबराने का अनुरोध करता हूं। शुक्रिया।' 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?