लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर नहीं ये एक्ट्रेस करेंगी 'अर्जुन रेड्डी' विजय देवराकोंडा संग रोमांस!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 21, 2020 08:43 IST

बॉलिवुड के बाद अनन्‍या पांडे अब टॉलीवुड की राह पर हैं। खबर है कि वह विजय देवराकोंडा के अपोजिट 'फाइटर' फिल्‍ में कास्‍ट की गई हैं। टॉलीवुड में यह अनन्‍या की डेब्‍यू फिल्‍म होगी। इस फिल्‍म के लिए पहले जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन आख‍िरकार यह फिल्‍म अनन्‍या की झोली में आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन रेड्डी यानी कि साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा के अपोजिट गत दिनों जाह्नवी कपूर को कास्ट किए जाने की खबरें आ रही थींमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ की फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने अपनी फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को एप्रोच किया था

अर्जुन रेड्डी यानी कि साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा के अपोजिट गत दिनों जाह्नवी कपूर को कास्ट किए जाने की खबरें आ रही थीं. बताया जा रहा था कि जाह्नवी कपूर तेलुगू में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि जाह्नवी को अनन्या पांडे ने रिप्लेस कर दिया है और जाह्नवी नहीं, बल्कि अनन्या तेलुगू में डेब्यू करने वाली हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ की फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने अपनी फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को एप्रोच किया था. जाह्नवी ने इस फिल्म के लिए 3.5 करोड़ रु. की फीस मांगी थी, लेकिन बाद में बताया गया कि अपने बिजी शेड्यूल में से डेट्स नहीं निकाल पाने की वजह से जाह्नवी की बात नहीं बन पाई.

ऐसे में पुरी जगन्नाथ ने अनन्या को यह रोल ऑफर किया. अनन्या ने भी फिल्म के लिए हामी भर दी है. मुंबई में हुआ मुहूर्त यह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है और इसके लिए करण जौहर साउथ के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ साथ में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का मुहूर्त सोमवार 20 जनवरी को मुंबई में किया जा चुका है.

इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. अर्थात साफ हो गया है कि विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म करण जौहर के साथ होगी. अभी फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है, लेकिन आज से इसकी शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म के सिलसिले में टीम थाईलैंड भी रवाना हो गई है. जल्द ही यह फिल्म फ्लोर पर होगी. यह पहला ही मौका होगा जब करण जौहर और विजय देवरकोंडा साथ में काम करेंगे. इस फिल्म में चार्मी कौर, राम्या कृष्णन और रोनित रॉय भी नजर आएंगे.

टॅग्स :जाह्नवी कपूरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीSaiyaara Teaser: अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे?, फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?