लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर के बाद कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 6, 2021 20:26 IST

कैटरीना ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से लोगों को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी और संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की.

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस कैटरीना कैफ हुई कोरोना पॉजिटिव.खुद को किया होम आइसोलेट, संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील.कैटरीना कैफ ने दुआओं के लिए प्रशंसकों का आभार जताया.

मुबंई: मंगलवार को  बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी. मनोरंजन जगत में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल , आलिया भट्ट से लेकर टीवी कलाकार रूपाली गांगुली, सृष्टि जैन तक सभी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. 

कैटरीना ने खुद को किया आइसोलेट

कैटरीना ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद को  होम आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से लोगों को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी और संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की. आगे उन्होंने लिखा कि मैं डॉक्टरों की सभी सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया. कृपया सुरक्षित रहें और ध्यान रखें.

 वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ ने एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म फोन भूत साल की शुरुआत में ही पूरी कर ली थी. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं. कैटरीना जल्द ही टाइगर फिल्म के तीसरे सीक्वल में नजर आएंगी.

टॅग्स :कैटरीना कैफकोरोना वायरसअक्षय कुमारविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?