लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन के बाद अब इस एक्टर ने पीएम मोदी की मुहीम का किया सपोर्ट, कहा- हमारे फिल्म सेट में आपको नहीं मिलेगी प्लास्टिक की बोतल

By भाषा | Updated: September 17, 2019 19:03 IST

Open in App

भिनेता विक्की कौशल ने कहा है कि एक बार इस्तेमाल वाली प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद प्रत्येक फिल्म के सेट पर इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाए। वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ प्लास्टिक मुक्त होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

विक्की ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पहले कदम के तौर पर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने स्टील की बोतलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा,‘‘जितना कम प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाए उतना ही अच्छा है। यह हमारे लिए, प्रकृति,हवा और पानी सब के लिए बेहतर है।

आज जो करेंगे हमें अगली पीढ़ी को उसका जवाब देना होगा। हमें अपनी प्रकृति के लिए सजग होने की जरूरत है। आप हमारे फिल्म सेट में प्लास्टिक की कोई बोतल नहीं पाएंगे।’’ विक्की आईआईएफए रॉक्स के ग्रीन कार्पेट पर बोल रहे थे।

यह आईआईएफए के 20वें सत्र का उद्घाटन सत्र था। इस अवसर पर कैटरीना कैफ ने कहा कि हर किसी को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना चाहिए क्योंकि इससे बड़ा फर्क पड़ेगा। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा कि प्लास्टिक का निस्तारण जैविक तरीके से नहीं हो सकता और इसने हमारे ग्रह को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा,‘‘पर्यावरण परिवर्तन, विश्व का बढ़ता तापमान ...हमें प्रभावित कर रहे हैं।

टॅग्स :विक्की कौशलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?