लाइव न्यूज़ :

राणा डग्गूबाती ने टीजर रिलीज के बाद कहा-“हाथी मेरे साथी” बनाना आसान नहीं है

By भाषा | Updated: February 13, 2020 17:21 IST

अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 30 किलो वजन कम किया है। वह कहते हैं कि यह फिल्म दुनिया में फैले पर्यावरणीय संकट की झलक है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और जोया हुसैन ने अहम किरदार निभाएं हैं। अभिनेता राणा डग्गूबाती का कहना है कि उनकी आगामी एक्शन फिल्म “हाथी मेरे साथी” बनाने में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा

अभिनेता राणा डग्गूबाती का कहना है कि उनकी आगामी एक्शन फिल्म “हाथी मेरे साथी” बनाने में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि उनका मुख्य उद्देश्य कहानी से न्याय करना था। प्रभु सोलोमन द्वारा निर्देशित यह फिल्म जंगल और जानवरों के लिए समाज के खिलाफ लड़ रहे एक आदमी है के बारे में है।

यह फिल्म दो अप्रैल को देशभर में तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। डग्गूबाती ने कहा, ‘‘यह आसान फिल्म नहीं थी। कुछ चुनौतियां थीं। हम प्रकृति, तीन भाषाएं और हाथियों के साथ फिल्म बना रहे थे।

इसमें बहुत सी चीजें और समस्याएं थीं जो सामान्यत: रोजमर्रा के जीवन में नहीं होती हैं। लेकिन यही बात इस फिल्म की कहानी को खास बनाती है।” अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 30 किलो वजन कम किया है। वह कहते हैं कि यह फिल्म दुनिया में फैले पर्यावरणीय संकट की झलक है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और जोया हुसैन ने अहम किरदार निभाएं हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?