लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार को मिलीं 5 फिल्में एक साथ, तोड़ देंगे कमाई के कई रिकॉर्ड!

By भारती द्विवेदी | Updated: February 21, 2018 20:07 IST

अक्षय कुमार अब तक क्रिअर्ज प्रोड्क्शन के साथ 'रुस्तम', 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' फिल्म में काम कर चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 21 फरवरी:  हाल ही में रिलीज हुई 'पैडमैन' की सफलता ने अक्षय कुमार को बॉलीवुड का दुलारा बना दिया है। अक्षय कुमार सफलता की गारंटी बन गए हैं। फिलहाल खिलाड़ी कुमार 'पैडमैन' की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ अपनी चौथी फिल्म करेंगे। यह नई फिल्म प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन.कपूर के क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और अक्षय के बैनर केप ऑफ गुड होप के सानिध्य में बनेगी। इस बात का खुलासा किया है क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने। उनके मुताबिक उनकी कंपनी ने अक्षय कुमार के साथ पांच फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। प्रेरण के अनुसार अक्षय कुमार उनके लिए लकी हैं। अगर ऐसा होता है तो एक साल के भीतर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं के दौड़ में अक्षय काफी आगे निकल सकते हैं।

प्रेरणा ने इस बात पुष्टि करते हुए कहा, "हां, क्रिअर्ज भाग्यशाली है कि अक्षय कुमार के साथ 'रुस्तम', 'टॉइलेट - एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' के बाद चौथी फिल्म पर एक साथ काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अक्षय के साथ अर्जुन एन कपूर और मेरे अच्छे संबंध हैं। हम अक्षय सर के साथ किसी भी फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। अक्षय ने हमारे साथ एक प्रोजेक्ट पर चर्चा की और हम इसके लिए तैयार हैं।"हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि वह किस परियोजना पर काम कर रहे हैं। प्रेरणा ने अक्षय की प्रशंसा करते हुए कहा, "क्रिअर्ज आज जो कुछ भी है अक्षय सर की वजह से है। मैं अपने पूरे करियर में उनकी आभारी हूं। उनके साथ काम करके मैंने अपने जीवन और सिनेमा के बारे में बहुत कुछ सीखा। मैं उनसे कभी भी फिल्म के विषय के बारे में नहीं पूछती, जिसे वो हमारे साथ बनाना चाहते हैं। हम आंख मूंदकर उस फिल्म का निर्माण करते हैं, जिसका वह हिस्सा बनना चाहते हैं।"

टॅग्स :अक्षय कुमारपैडमैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो