लाइव न्यूज़ :

सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग के बीच समर्थन में कूदे अदनान सामी, Tweet कर कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2020 06:46 IST

सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ दिन उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले सोनू निगम परिवार सहित दुबई गए थेसिंगर को 2017 में किया गया अजान को लेकर ट्वीट वायरल हो रहे हैं।

कुछ दिन पहले सोनू निगम परिवार सहित दुबई गए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण भारत वापस नहीं आ पाए। ऐसे में सिंगर को 2017 में किया गया  अजान को लेकर ट्वीट वायरल हो रहे हैं। सोनू की हाल ही में गिरफ्तारी की मांग तक की गई है। ऐसे में सोनू ने अपने ट्विटर डिलीट कर दिया है।

दरअसल सोनू ने कहा था अजान की आवाज पर उनको एतराज है। उन्होंने कहा था कि उनके घर के पास स्थिति मस्जिद से आने वाली अजान की आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। सोनू ने धार्मिक स्थलों ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सोनू के इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ था। दुबई में फंसे सोनू की दुबई पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। ऐसे में सोनू निगम के बचाव में गायक अदनान सामी उतरे हैं।

अदनाम ने सोनू का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। अदनान सामी ने लिखा, 'जहां तक सोनू निगम की बात है, उनकी सिंगिंग को भूल जाओ जो कि अविश्वसनीय रूप से सुंदर है, वो मेरे सच्चे भाई हैं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और मुझे प्यार दिया है। एक बात मैं व्यक्तिगत रूप से कहना चाहूंगा कि सोनू निगम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें। #WithYouSonuNigam. इसके साथ ही अदनान ने सोनू और अपनी दो तस्वीर शेयर की हैं।  अदनान के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाए आ रही हैं। जैसा कि आपको बता दें अदनान और सोनू की काफी अच्छी दोस्ती है। ऐसे में दोस्त के इस पक्ष को लेकर फैंस भी सोनू के खुश नजर आ रहे हैं।

सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ दिन उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। हालांकि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट क्यों डिलीट किया इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :सोनू निगमबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया