लाइव न्यूज़ :

अमिताभ के बाद अदनान सामी का भी ट्विटर अकाउंट हैक, लगाई गई पाक पीएम इमरान खान की फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2019 05:54 IST

अदनान सामी के अकाउंट को भी उसी हैकर ग्रुप ने हैक किया है जिसने सोमवार को अमिताभ बच्चन के अकाउंट को हैक किया था।

Open in App
ठळक मुद्देये पहली बार हुआ जब सिंगर का अकांउट इस तरह से हैक हुआ हो। इस तुर्की हैकर ग्रुप का नाम Ayyildiz Tim IKK है।

अमिताभ बच्चन के बाद तुर्की के हैकर ग्रुप ने अब सिंगर अदनान सामी का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर ने सिंगर के ट्विटर को हैक करके पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी है।

 अदनान  सामी के अकाउंट को भी उसी हैकर ग्रुप ने हैक किया है जिसने सोमवार को अमिताभ बच्चन के अकाउंट को हैक किया था। इस तुर्की हैकर ग्रुप का नाम Ayyildiz Tim IKK  है। ये पहली बार हुआ जब सिंगर का अकांउट इस तरह से हैक हुआ हो।

 तुर्की का यह हैकर ग्रुप कई सालों से एक्टिव है। अदनान सामी और अमिताभ बच्चन के अलावा इसी ग्रुप ने 2018 में पुडुचेरी की उप-राज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के अकाउंट को भी किया था।

तुर्की के इस हैकर ग्रुप ने अभी तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं। इस ग्रुप ने शाहिद कूपरा के ट्विटर अकाउंट के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया था। अमिताभ के ट्विटर पर भी पाक पीएम की ही फोटो लगा दी गई थी।

टॅग्स :अदनान सामी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअदनान सामी की पूर्व पत्नी का तलाक पर चौंकाने वाला दावा, कहा- "बेटे की हिरासत की लड़ाई ने..."

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने के मुद्दे पर बोले अदनान सामी- जल्द ही सबके सामने लाऊंगा सच्चाई

बॉलीवुड चुस्कीइंस्टाग्राम से सभी पोस्ट्स डिलीट करने का अदनान सामी ने बताया राज, फैंस के लिए कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीअदनान सामी ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट्स, वीडियो शेयर कर कहा अलविदा, फैंस ने कुछ यूं रिएक्ट

भारत'लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई', पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?