'लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई', पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा

By आजाद खान | Published: January 17, 2022 07:34 AM2022-01-17T07:34:12+5:302022-01-17T08:26:49+5:30

कई बड़ी हस्तियों ने जैसे गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने इस पर शोक जताया है।

news Kathak dancer Padma Vibhushan 83 years old Birju Maharaj died of heart attack grandson Swaransh Mishra informed | 'लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई', पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा

'लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई', पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर, जानें किसने क्या कहा

Highlightsपंडित बिरजू महाराज का 83 साल में निधन हो गया है।उनकी मौत दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में हुआ है।उन्हें 1983 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

जाने माने कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। 83 साल के पंडित बिरजू महाराज पद्म विभूषण से सम्मानित थे। खबरों के मुताबिक, रविवार और सोमवार के दरमियानी रात को उनका निधन हुआ है।  उनका निधन दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में हुआ है। यह जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कई गायकों ने पंडित बिरजू महाराज को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने भी अपने श्रद्धांजलि वाले पोस्ट शेयर किए हैं। अदनान सामी ने भी पंडित बिरजू महाराज की मौत पर दुख जताया है। 

कौन थे पंडित बिरजू महाराज

पंडित बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। ये कथक नर्तक के साथ शास्त्रीय गायक भी थे। इनके परिवार के कई लोग मशहूर कथक नर्तक थे। इसमें बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज का नाम शामिल है। इन्होंने कई हिंदी फिल्मो में भी डांस कोरियोग्राफ किया था। वे देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों में अपना योगदान दे चुके हैं। इन्हें 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा पंडित बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से भी नवाजे गए थे। 

कई बड़ी हस्तियों ने जताया शोक

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है। इस पर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर लिखा है- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। गायक मालिनी अवस्थी ने भी एक पोस्ट शेयर कर महाराज को याद किया है। 

क्या कहा मालिनी अवस्थी ने

मालिनी अवस्थी ने लिखा, 'आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नहीं रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए।'

Web Title: news Kathak dancer Padma Vibhushan 83 years old Birju Maharaj died of heart attack grandson Swaransh Mishra informed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे