लाइव न्यूज़ :

आदित्य पंचोली के खिलाफ मारपीट और शोषण का लगा आरोप, शिकायत हुई दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2019 12:39 IST

वर्सोवा पुलिस आदित्य पंचोली के खिलाफ मिली शिकायत की जांच कर रही है। एक्टर पर एक लीडिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर लगाया मारपीट-शोषण का आरोपएक्टर पर एक लीडिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का विवाद पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर के खिलाफ शिकायल दर्ज की गई है।एक्टर पर एक लीडिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

इस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पिंकविला की खबर के अनुसार मुंबई की वर्सोवा पुलिस को आदित्य के खिलाफ एक्ट्रेस की बहन की तरफ से एक ई-मेल एप्लीकेशन हाल बी में मिली है। इस मेल के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

54 साल के पंचोली के खिलाफ कथित रूप से मारपीट और शोषण की शिकायत दर्ज की गई है। ये घटना एक दशक पहले की है जब वह करियर के शुरुआती दिनों में थी। वहीं, इस मामले में आदित्य के वकील का बयान आ गया है। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने एक्टर के खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी, जिस पर उन्होंने उसके खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज किया था।

 इस मामले पर एक पुलिस ऑफिसर ने मिड-डे को बताया है कि शिकायत मिलने के बाद हमने एक्ट्रेस से उनके बयान को दर्ज करने के लिए तुरंत संपर्क किया, ताकि पूरा मामला पता लग सके और केस दर्ज हो सके।

पुलिस के अनुसार ये घटना 13 साल पहले हुई थी, हमें एफआईआर दर्ज करने के लिए बहुत सारे सबूत इकट्ठा करने हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस घटना के बारे में आदित्य की पत्नी को पता था। इस केस पर वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सीनियर ऑफिसर का कहना है कि दोनों पार्टीज के बयान रिकॉर्ड करने और मामले की पूछताछ करने के बाद, हम आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे।

टॅग्स :आदित्य पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान केस में सूरज पंचोली को अदालत से राहत, सीबीआई का अनुरोध हुआ ख़ारिज

क्राइम अलर्टसुशांत सिंह राजपूत आत्महत्याः मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट ने किया खारिज, सलमान खान, करण जौहर सहित सभी को राहत

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Crime E1: जिया खान की मौत का पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीसूरज पंचोली को मुंबई पुलिस से राहत, रेप केस मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस का आरोप- हर बार ड्रिंक में नशा देकर आदित्य पंचोली करते थे रेप, ब्लैकमेल की देते थे धमकी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?