लाइव न्यूज़ :

आदित्य संग फरवरी की इस तारीख को फेरे लेंगी नेहा कक्कड़, जानें इस खबर के पीछे की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 13, 2020 15:31 IST

पिछले कई दिनों से दिखाया जा रहा है कि आदित्य नेहा को शादी के लिए मना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इंडियन आइडल 11 छोटे पर्दे के फेमस शोज में से एक है।इस रियलिटी शो को फैंस खासा पसंद करते हैं

इंडियन आइडल 11 छोटे पर्दे के फेमस शोज में से एक है। इस रियलिटी शो को फैंस खासा पसंद करते हैं। ये शो अपने सिंगर और शो के दौरान होने वाली मस्ती के कारण सुर्खियों में छाया हुआ है। इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण और शो की जज नेहा कक्कड़ शो में काफी मस्ती करते रहते हैं।

पिछले कई दिनों से दिखाया जा रहा है कि आदित्य नेहा को शादी के लिए मना रहे हैं।शो में वह नेहा से प्यार का इजहार भी करते हैं।कभी वो नेहा के लिए रोमांटिक गाना गाते हैं तो कभी उन्हें बाहों में उठाकर रोमांटिक गाने पर डांस करते हैं।

नेहा को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। रविवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि दोनों के घरवालों ने दोनों के रिश्ते के लिए मंजूरी दे दी है। अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

रविवार शाम को शो इंडिया आइडल में उदित नारायण और अलका याग्निक आए थे। इतना ही नहीं शो पर उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण भी पहुंची। एक तरफ उदित, अलका और दीपा का ट्रायंगल देखने को मिला वहीं उदित ने बेटे आदित्य नारायण से शादी करने के लिए नेहा कक्कड़ को मनाने की कोशिश भी की।

इतना ही नहीं शो पर बाद में नेहा कक्कड़ के मां-बाप भी रिश्ता लेकर पहुंच गए थे। नेहा के मां-बाप ने आदित्य को आशीर्वाद दिया और कहा कि अब तो वो रिश्ता पक्का करके ही जाएंगे। इस बीच आदित्य ने नेहा संग शादी की डेट का ऐलान भी करते हुए बताया कि 14 फरवरी 2020 में हम दोनों शादी कर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों चारो ओर खबर जोरों पर है कि आदित्य और नेहा 14 फरवरी को शादी कर रहे हैं।

टॅग्स :नेहा कक्कड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत सेलेब्स कर रहे वोट की अपील, वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की"शादी में गाना गाने से कम होती है औकात", अभिजीत भट्टाचार्य ने कसा तंज, मिलिंद गाबा ने वीडियो पोस्ट कर खोली पोल

बॉलीवुड चुस्कीमैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स सुन बस उल्टी आनी बाकी थी, फाल्गुनी ने नेहा कक्कड़ पर लगाए ये आरोप

बॉलीवुड चुस्कीFalguni Pathak: नेहा कक्कड़ के 'मैंने पायल है छनकाई' रीमिक्स सॉन्ग पर फाल्गुनी पाठक हुईं आग बबूला, कहा- 'काश! मैं लीगल एक्शन ले पाती'

बॉलीवुड चुस्कीरेड साड़ी में बेहद खुबसूरत लग रही है नेहा कक्कड़, तस्वीरे देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?