लाइव न्यूज़ :

आदित्य चोपड़ा ने अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए खर्च किए 100 करोड़ रुपये, इस परियोजना को बनाना चाहते हैं देश भर में चर्चा का विषय

By वैशाली कुमारी | Updated: November 20, 2021 21:37 IST

आदित्य चोपड़ा अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा कि यशराज अपनी परियोजना के लिए 100 करोड़ खर्च करके अपने डिजिटल प्रोजेक्ट से अच्छे कंटेट का प्रोडक्शन करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य चोपड़ा अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैंयश राज के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' हाल ही में रिलीज हुई है

यश राज फिल्म्स के मुखिया आदित्य चोपड़ा अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा कि यशराज अपनी परियोजना के लिए 100 करोड़ खर्च करके अपने डिजिटल प्रोजेक्ट से अच्छे कंटेट का प्रोडक्शन करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक यशराज ओटीटी पर बहुत बड़ी और धमाकेदार शुरुआत करना चाहते हैं। यशराज इस परियोजना को इस तरह से आगे बढ़ाना चाहते हैं कि यह देश में चर्चा का विषय बन जाए। वहीं 12 नवंबर को, यह घोषणा की गई थी कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की डिजिटल सामग्री बाजार को फिर से आकार देने की भव्य योजना बना रही है।

बता दें कि यश राज के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 'बंटी और बबली' 2005 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म नें काफी धमाल मचाया था। वहीं अब 16 साल बाद रिलीज हुई  'बंटी और बबली 2' भी धमाल मचा रही है।

इस फिल्म में आप को देखने को मिलेगा कि बंटी-बबली बदल गए हैं लेकिन इनकी कहानी और इनके अंदाज में कुछ नहीं बदला। बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान , रानी मुखर्जी , सिद्धांत चतुर्वेदी , शरवरी वाघ और पंकज त्रिपाठी के अलावा असरानी , प्रेम चोपड़ा और शशि वर्मा भी मुख्य किरदार में है। 

टॅग्स :यश चोपड़ारानी मुखर्जीसैफ अली खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव