लाइव न्यूज़ :

शादी के बंधन में बंधे अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ, तेलंगाना के मंदिर में रचाई गुपचुप शादी- रिपोर्ट

By अंजली चौहान | Updated: March 27, 2024 15:40 IST

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी आधिकारिक तौर पर जीवन साथी बन गए हैं क्योंकि रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है

Open in App

Aditi Rao Hydari- Siddhnarth Wedding:बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की गुपचुप शादी की खबरें मीडिया में आई ही थी कि अब और हसीना की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, टैलेंटेड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी को लेकर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ से शादी रचा ली है।

दोनों ने गुपचुप तरीके से तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी के सात फेरे लिए हैं। हालांकि इस जोड़े ने अभी तक अपनी कथित शादी की घोषणा नहीं की है, लेकिन पोर्टल का दावा है कि वे जल्द ही मिस्टर और मिसेज के रूप में पहली तस्वीरें साझा कर सकते हैं।

अदिति और सिद्धार्थ के बीच काफी लंबे समय से रिश्ता है और दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए तस्वीरें साझा की है। गौरतलब है कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का रोमांस महासमुद्रम के फिल्मांकन के दौरान परवान चढ़ा। तब से, उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है। वे चंडीगढ़ में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में भी शामिल हुए। वे हैदराबाद में शारवानंद की सगाई में भी शामिल हुए थे।

हालांकि, दोनों ही सितारों ने अपने रिश्ते के बारे में मीडिया के सामने कभी कोई बात नहीं की। 

टॅग्स :अदिति राव हैदरीवेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम