लाइव न्यूज़ :

फिल्म के डायलॉग्स से नाखुश हैं आदिपुरुष के कुंभकर्ण लवी पजनी, कहा- मैं भी एक हिंदू हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2023 17:21 IST

उन्होंने कहा कि चूंकि फिल्म को गैर-रेखीय तरीके से शूट किया गया है, इसलिए अभिनेताओं को सटीक पटकथा के बारे में पता नहीं है या इसे स्क्रीन पर कैसे दिखाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म आदिपुरुष में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता लवी पजनी ने भी फिल्म के डायलॉग्स पर अपनी निराशा साझा की है।फिल्म के कुछ डायलॉग्स व दृश्यों दर्शकों को पसंद नहीं आए हैं, जिनकी काफी आलोचना हो रही है।आदिपुरुष में प्रभास ने राघव, कृति ने जानकी, सनी सिंह ने लक्ष्मण, सैफ अली खान ने लंकेश और देवदत्त नागे ने बजरंग की भूमिका निभाई है।

मुंबई: फिल्म आदिपुरुष में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता लवी पजनी ने भी फिल्म के डायलॉग्स पर अपनी निराशा साझा की है। उन्होंने कहा कि चूंकि फिल्म को गैर-रेखीय तरीके से शूट किया गया है, इसलिए अभिनेताओं को सटीक पटकथा के बारे में पता नहीं है या इसे स्क्रीन पर कैसे दिखाया जाएगा। फिल्म के कुछ डायलॉग्स व दृश्यों दर्शकों को पसंद नहीं आए हैं, जिनकी काफी आलोचना हो रही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष को लेकर चल रहे पूरे विवाद के बीच प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता लवी पजनी ने आजतक से कहा, "जहां तक ​​डायलॉग्स की बात है तो हर किसी की तरह मैं भी उनसे नाराज हूं क्योंकि मैं भी एक हिंदू हूं।" 

फिल्म का हिस्सा होने के बावजूद इसकी आलोचना करने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "डायरेक्टर जो भी आपको डायरेक्ट करता है वो आपको करना होता है। आओ अंडर कॉन्ट्रैक्ट होते हो। उस टाइम पर जो मूवी बनती है वो पार्ट्स में बनती है और किसी को नहीं पता होता है कि ऑन स्क्रीन क्या जाने वाला है, बाद में इसका स्क्रीनप्ले क्या होगा।"

आदिपुरुष अब बदले हुए डायलॉग्स के साथ सिनेमाघरों में चल रही है लेकिन फिल्म का क्रेज बहुत कम है। हालांकि, डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका में मनोज को प्रतिवादी के रूप में शामिल करने के आवेदन को अनुमति दे दी। इस संबंध में कोर्ट ने उन्हें नोटिस भी जारी किया।

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष में प्रभास ने राघव, कृति ने जानकी, सनी सिंह ने लक्ष्मण, सैफ अली खान ने लंकेश और देवदत्त नागे ने बजरंग की भूमिका निभाई है।

टॅग्स :प्रभाससैफ अली खानकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?