लाइव न्यूज़ :

'अगर रावण खिलजी जैसा दिखता है तो अच्छी बात इसमें बुराई नहीं', आदिपुरुष के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर का बयान, भड़के यूजर्स

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2022 13:42 IST

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। फिल्म में हनुमान, राम और रावण के लुक को लेकर लोग अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। कई राजनीतिक और हिंदू संगठनों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देआदिपुरुष के संवाद लेखक मुंतशिर ने कहा कि हर युग की अपनी बुराई का एक चेहरा होता है।रावण के खिलजी जैसा दिखने को लेकर मुंतशिर ने कहा कि हमने उसको जानबूझकर नहीं किया है। मुंतशिर ने यह भी कहा कि अगर वह खिलजी जैसा दिखता है, तो अच्छी बात है, इसमें बुराई नहीं।

मुंबईः रामायण के किरदारों पर आधारित फिल्‍म 'आदिपुरुष' के पात्रों के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कइयों ने आदिपुरुष के रावण के लुक की तुलना खिलजी से कर डाली। लोगों ने आरोप लगाए कि आदिपुरुष का रावण पद्मावत के खिलजी जैसा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चल रहे विरोध के बीच आदिपुरुष के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा है कि अगर फिल्म में रावण खिलजी जैसा दिख रहा है तो अच्छी बात है, इसमें बुराई नहीं। आजतक के ऐंकर सुधीर चौधरी से फिल्म के विरोध पर बोलते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा कि रावण खिलजी जैसा लगता है। बहुत से लोगों की ओर से ऐसा रिएक्शन आ रहा है। मैं ये देख रहा हूं। 

मुंतशिर ने कहा कि इसपर मेरे दो टेक हैं। पहली चीज तो ये है कि हमने जो एक मिनट 35 सेकेंड का टीजर देखा है, उसमें रावण ने त्रिपुंडी लगाए हुए है। जो देखा है उसी के बारे में बता रहा हूं बाकी तो मेरे पास बहुत कुछ दिखाने के लिए है। जो लोगों ने देखा नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत विनम्रता से कह रहा हूं कि जो फिल्म आएगी सब देखेंगे।

मनोज मुंतशिर ने रावण के खिलजी जैसे दिखने के सवाल पर कहा कि कौन से खिलजी त्रिपुंडी लगाता है। कौन सा खिलजी तिलक धारण करता है। कौन सा खिलजी जनेऊ पहनता है। और कौन सा खिलजी रुद्राक्ष धारण करता है? हमारे रावण ने ये सब इसी 1 मिनट 35 सेकेंड के टीजर में किया हुआ है। 

संवाद लेखक मुंतशिर ने आगे कहा, हर युग की अपनी बुराई का एक चेहरा होता है। रावण मेरे लिए बुराई का चेहरा है। अलाऊद्दीन खिलजी इस युग की बुराई का चेहरा है। अगर वह मिलता जुलता भी है तो हमने उसको जानबूझकर नहीं किया है। लेकिन अगर मिल भी गया तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई ऐतराज की बात है। मनोज ने आगे कहा कि अलाऊद्दीन खिलजी तो लायक है ही नहीं। वो तो बुरा है। अगर रावण का चेहरा उससे मिलता है। अगर आप रावण से इसलिए ज्यादा नफरत करते हैं क्योंकि वह खिलजी जैसा दिखता है, तो अच्छी बात है, इसमें बुराई नहीं।

वहीं आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत ने इसका बचाव करते हुए कहा कि "पहले जिस रावण को दिखाया गया, वह उस जमाने के राक्षसी रावण का आर्टिस्टिक रिप्रेजेंटेशन था। यह रावण भी राक्षसी और क्रूर है। आज के जमाने में मुझे रावण ऐसा ही दिखता है।"

एक यूजर ने मुंतशिर के पोस्ट पर टिप्पणी की- अपनी गलतियों को ढकने के लिए रावण को खिलजी जैसा सामूहिक हत्यारा मत बनाइए। जिहादी अलाउद्दीन खिलजी और शिव भक्त रावण में जमीन आसमान का फर्क है उसने सीता माता का हरण करने के बाद भी सीता माता की मर्यादा बचाकर रखा वहीं अलाउद्दीन खिलजी ने लाखों हिंदुओं के साथ महिलाओं पर अत्याचार किया। 

एक अन्य ने लिखा, मैं आपका बहुत सम्मान करता हु। लेकिन ये तर्क नही कुतर्क लगा कि आज के हिसाब से रावण ऐसा हो सकता है। रावण राक्षस था लेकिन किसी मुस्लिम शासक की तरह बिल्कुन नही था। डायरेक्टर साहेब 500cr सिर्फ vfx में खर्च कर दिए? इतना तर्क देने से अच्छा कोई अच्छा कलाकार ले लेते जो बिना दाढ़ी में होता। 

एक अन्य ने कमेंट किया, तुम लोग क्या समझोगे जिसको कोई फर्क नजर नहीं आता रावण और खिलजी में रावण तीन लोक के ज्ञानी पुरुष थे और वह मरे तो भगवान के हाथों और संपूर्ण परिवार का उद्धार किया रावण जो भी था सब कुछ ज्ञात था उनको और खिलजी एक शैतान आपसे यह उम्मीद नहीं थी।

गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। फिल्म में हनुमान, राम और रावण के लुक को लेकर लोग अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। कई राजनीतिक और हिंदू संगठनों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।  विश्‍व हिन्‍दू परिषद (विहिप) ने जहां फिल्‍म के ‘टीजर’ में भगवान राम, लक्ष्‍मण और रावण जैसे किरदारों के फिल्‍मांकन के तरीके पर एतराज जताते हुए आगाह किया तो वहीं भाजपा नेता राम कदम ने गुरुवार को कहा कि फिल्म 'आदिपुरुष' को महाराष्ट्र में प्रदर्शित नहीं होने देंगे। यही नहीं फिल्म को पुरी तरह बैन करने की मांग की है।

 

टॅग्स :मनोज मुंतशिरप्रभासहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम