लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के निर्माण के मामले में गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 08:59 IST

राज कुंद्रा को पोर्न फिल्मों के निर्माण और उसे कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया, पोर्न फिल्मों के निर्माण का मामलाहाल में पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक केस दर्ज कराया था

मुंबई: कारोबारी एवं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर पोर्न फिल्मों का निर्माण करने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस आयुक्त ने एक बयान में कहा कि कुंद्रा (45) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद अपराध शाखा ने कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि कुंद्रा इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा,‘‘फरवरी 2021 में मुंबई अपराध शाखा ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रसारित करने का मामला दर्ज किया गया था। हमने इस मामले में 19 जुलाई 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है क्योंकि वह इसमें मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है । हमारे पास इस बारे में पर्याप्त सबूत हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पिछले हफ्ते दो एफआईआर दर्ज किए थे और 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन पर कुछ कलाकारों को पोर्नोग्राफिक फिल्मों के लिए जबरन न्यूड सीन फिल्माने का दबाव बनाने का आरोप था। रिपोर्ट के अनुसार इन फिल्मों को कुछ पेड मोबाइल एप पर रिलीज किया गया था।

वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक केस दर्ज कराया था। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों पर गैरकानूनी तरीके से उनका कंटेंट इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीबॉम्बे हाईकोर्ट: पहले 60 करोड़ रु जमा कराएं, फिर विचार करेंगे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस