लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस नेहा सक्सेना ने मलयाली फिल्ममेकर पर लगाया आरोप, कहा- फिल्म के सेट पर हुआ फिजिकल असॉल्ट और अब मिल रही हैं धमकियां

By वैशाली कुमारी | Updated: October 1, 2021 15:02 IST

नेहा ने बताया कि तमिल फिल्म के सेट पर उनपर फिजिकल असॉल्ट हुआ, यही नहीं फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें धमकी भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा नें इस मामले को लेकर बैंगलुरु पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई हैनेहा सक्सेना ने तमिल फिल्म के सेट पर अपने साथ बदसलूकी होने का आरोप लगाया है

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस नेहा सक्सेना ने तमिल फिल्म के सेट पर अपने साथ बदसलूकी होने का आरोप लगाया है। नेहा ने बताया कि तमिल फिल्म के सेट पर उनपर फिजिकल असॉल्ट हुआ, यही नहीं फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें धमकी भी दी। वहीं नेहा सक्सेना के इस बयान के बाद यह खबर सनसनीखेज बन गई है। बतादें कि उन्होंने इस मामले को लेकर बैंगलुरु पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि एक मलयाली फिल्ममेकर की फिल्म के सेट पर उनके साथ बदसलूकी हुई है और उन्हें धमकियां भी दी गई हैं।

नेहा सक्सेना ने इस पूरे मामलें में बात करते हुए बताया कि, शूटिंग के पहले दिन से ही मुझे चीजें सही नहीं लग रही थीं। क्योंकि सेट पर कई ऐसी चीजें हो रही थीं जो वहां नहीं होनी चाहिए थीं। स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से ठीक नहीं थी, साथ ही शूटिंग के दौरान मेरे कैरेक्टर को जैसा दिखाया जा रहा था वो कुछ अलग ही था। फिर डायरेक्टर ने मुझे डराते हुए कहा कि, प्रोड्यूसन का माफिया के साथ कनेक्शन हैं और उनके अपने कसीनो में उन्होंने टॉर्चर रूम भी बनाया हुआ है। जहां वो मुझे टॉर्चर कर सकते हैं, रेप कर सकते हैं, यहां तक की मुझे गोली भी मार सकते हैं। इसके साथ ही नेहा सक्सेना ने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन डायरेक्टर का बेटा जोकि फिल्म का मेन लीड एक्टर भी है, उसने मेरा गला दबाया और मुझे सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया।

वहीं इसके अलावा नेहा सक्सेना ने दूसरी घटना के बारे में बताते हुए कहा, 19 सितंबर को मैं और मेरे सहयोगी डिनर के लिए गए थे। इसी होटल में हमारे रुकने का भी इंतजाम किया गया था। इसी बीच होटल का मालिक मेरे पास आया और उसने मुझे अपने और अपने साथियों के साथ रात बिताने का ऑफर दिया। मुझे इस बात पर काफी गुस्सा आया और मैंने ये बात डायरेक्टर को बताई, लेकिन इसका विरोध नही किया और उसने भी होटल के मालिक के पक्ष में बात की।

 

टॅग्स :साउथ सिनेमाफिल्मफिल्म डायरेक्टरविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई