लाइव न्यूज़ :

Kaviyoor Ponnamma: कौन थीं कवियूर पोन्नम्मा, 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 22:09 IST

Kaviyoor Ponnamma: अनुभवी मलयालम अभिनेता कवियूर पोन्नम्मा का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपोन्नम्मा ने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।चार बार राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Kaviyoor Ponnamma: अनुभवी मलयालम अभिनेता कवियूर पोन्नम्मा का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सात दशकों के शानदार करियर के साथ, पोन्नम्मा कुछ समय से उपचाराधीन थीं। पोन्नम्मा ने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। जिनमें उन्होंने मुख्य रूप से मां की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें चार बार राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। छह दशक से अधिक का करियर रहा। पोन्नम्मा का पिछले मई से कैंसर का इलाज चल रहा था।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें स्टेज चार का कैंसर होने का पता चला है। अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "उन्हें 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई।" शुक्रवार शाम 5.33 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर को जनता के श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को कलामासेरी म्यूनिसिपल टाउनहॉल में रखा जाएगा।

इसके बाद अलुवा स्थित आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। छह दशकों के शानदार करियर के साथ पोन्नम्मा 700 से अधिक फिल्मों की विरासत छोड़ गईं, जिनमें मुख्य रूप से प्रतिष्ठित माँ की भूमिकाएँ निभाई गईं। उनकी पहली फिल्म 1962 में 'श्रीराम पट्टाभिषेकम' थी। उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

वह 27 से अधिक मलयालम टेलीविजन धारावाहिकों में भी दिखाई दीं और फिल्मों में कुछ गाने गाए। 10 सितंबर, 1945 को तिरुवल्ला के पास कवियूर में जन्मी थीं। 14 साल की उम्र में थिएटर कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। कई अभिनेताओं की माँ की भूमिका निभाई। जिनमें सत्यन, प्रेम नज़ीर और मोहनलाल जैसे दिग्गज शामिल हैं।

टॅग्स :केरलफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच