लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे कर ट्रोल हुईं ईशा गुप्ता, विवाद बढ़ने पर कहा- ट्विटर हुआ था हैक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2019 11:06 IST

ईशा गुप्ता ऐसे तो सोशल मीडिया पर अपनी हॉट अदाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में एक ट्वीट के कारण वह ट्रोल हो गई हैं।

Open in App

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी हॉट फोटोज के कारण आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस समय समय पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईशा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं।

दरअसल ईशा अपने एक पोस्ट के कारण ट्रोल हुई हैं। हुआ यूं कि ईशा ने स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर दे दी है। जैसे ही उन्होंने ऐसा ट्वीट किया वह ट्रोल होना शुरू हो गई थीं।

जब वह फैंस के द्वारा जमकर ट्रोल होने लगीं तो इसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ और ट्वीट भी किए, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए लिखा कि यह अकाउंट हैर कर लिया गया है और प्लीज किसी भी मैसेज का रिप्लाई ना करें... धन्यवाद!

हालांकि फैंस इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि ईशा का ट्विटर हैक हो गया था। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर बॉलीवुड के अनगिनत सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।

ईशा गुप्ता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जन्नत 2' से की थी, कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में दिखाई दिए थे। इसके बाद ईशा  फिल्म 'राज 3डी' में नजर आईं। ईशा अब तक 'बेबी', 'रुस्तम', 'बादशाहों' और 'टोटल धमाल' जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। 

टॅग्स :ईशा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीअभिनेत्री ईशा गुप्ता ने आखिरकार हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलकर बातचीत की

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: ईशा गुप्ता ने मारी बाजी, मोस्ट स्टाइलिश ग्लैमरस दिवा का खिताब जीता

बॉलीवुड चुस्कीईशा गुप्ता का सिजलिंग लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड चुस्कीदिल्ली-एनसीआर में गिरती वायु गुणवत्ता को लेकर चिंतित हैं ईशा गुप्ता, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया