लाइव न्यूज़ :

नेपोटिज्म पर गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी ने अनन्या पांडे को दिया 'हार्ड' जवाब, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 3, 2020 08:36 IST

अनन्या कहती हैं, ''मैं हमेशा से ही एक एक्टर बनना चाहती थी, क्योंकि मेरे पिता एक एक्टर थे इसलिए मैंने कभी एक्ट करने के किसी मौके से इनकार नहीं किया, मेरे पिता ने कभी भी धर्मा प्रोडक्शन में काम नहीं किया..

Open in App
ठळक मुद्देअनन्या कहती हैं सबकी अपनी एक जर्नी और अपना स्ट्रगल होता है.इसके जवाब में सिद्धांत ने कहा, मुझे लगता है कि सबका स्ट्रगल अलग होता है, मगर फर्क सिर्फ इतना है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है.

रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आ चुके सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसकी वजह है नेपोटिज्म पर अनन्या पांडे का बयान, जिसका सिद्धांत ने करारा जवाब दिया है. दरअसल, कुछ समय पहले बॉलीवुड में कदम रखने वाले न्यूकमर्स का इंटरव्यू लिया गया था, जहां अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया और विशाल जेठवा जैसे कई न्यू कमर मौजूद थे. इस इंटरव्यू में अनन्या को नेपोटिज्म की शिकायत करते सुना जा सकता है.अनन्या कहती हैं, ''मैं हमेशा से ही एक एक्टर बनना चाहती थी, क्योंकि मेरे पिता एक एक्टर थे इसलिए मैंने कभी एक्ट करने के किसी मौके से इनकार नहीं किया, मेरे पिता ने कभी भी धर्मा प्रोडक्शन में काम नहीं किया है, न ही वो कभी 'कॉफी विद करण' में गए हैं, ये उतना आसान नहीं है, जितना लोग कहते हैं. सबकी अपनी एक जर्नी और अपना स्ट्रगल होता है.'' अनन्या की इस बात से सिद्धांत सहमत नहीं थे. उन्होंने इसके जवाब में कहा, ''मुझे लगता है कि सबका स्ट्रगल अलग होता है, मगर फर्क सिर्फ इतना है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है.'' बता दें कि बिना फिल्मी फैमिली बैकग्राउंड के सिद्धांत ने 'गली ब्वॉय' से बॉलीवुड में एंट्री की. उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी. सिद्धांत को यश राज की फिल्म 'बंटी और बबली 2' में कास्ट किया गया है.

टॅग्स :अनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीSaiyaara Teaser: अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे?, फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?