लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में कई सितारों ने मेरी सुरक्षा एजेंसी छोड़ दी, अमिताभ व अक्षय ने साथ दिया; अभिनेता रोनित रॉय

By अनिल शर्मा | Updated: August 7, 2021 11:53 IST

रोनित ने कहा है कि मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद, मैंने अपनी सुरक्षा एजेंसी को बंद करने का फैसला किया। लेकिन मैं और मेरी पत्नी नीलम ने महसूस किया कि किसी मजदूर की पत्नी गर्भवती थी, तो किसी की मां की तबीयत खराब।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने कहा कि लॉकडाउन में कई सितारों ने सेवा लेना बंद कर दिया थातब केवल अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने साथ दिया था 40 कर्मचारियों ने काम पर वापस आने से मना कर दिया था

मुंबईः कई बॉलीवुड हस्तियों को सुरक्षा प्रदान करने वाली एजेंसी एस ( Ace) के मालिक व अभिनेता रोनित रॉय ने कहा है कि लॉकडाउन में उनको भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया है कि वे अपनी कंपनी को बंद करने वाले थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रोनित रॉय ने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण कई ग्राहकों ने सेवा लेना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि केवल अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने कठिन समय के दौरान उनका समर्थन किया। रोनित ने आगे कहा, हालात इतने विकट थे कि उन्होंने फर्म को बंद करने की सोच ली थी।

रोनित ने बातचीत में आगे कहा है कि मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद, मैंने अपनी सुरक्षा एजेंसी को बंद करने का फैसला किया। लेकिन मैं और मेरी पत्नी नीलम ने महसूस किया कि किसी मजदूर की पत्नी गर्भवती थी, तो किसी की मां की तबीयत खराब। मैंने उन्हें रोस्टर पर रखने का फैसला किया। कई सितारों ने सेवा लेना बंद कर दिया। केवल कुछ दो, श्री बच्चन और अक्षय कुमार, तालाबंदी में मेरे साथ खड़े रहे और मैं उनका बहुत आभारी हूं।

अभिनेता के मुताबिक जब हालात कुछ सामान्य हुए तो उन्होंने अपने 110 कर्मचारियों को वापस काम पर लौटने के लिए कहा। लेकिन उनमें से 40 ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे अपने गृहनगर से वापस नहीं आना चाहते हैं। उनकी वित्तीय जरूरतों का ख्याल रखने के बावजूद, वह उनकी कथित 'उदासीनता' से परेशान थे। 

टॅग्स :रोनित रॉयबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम