लाइव न्यूज़ :

अभिनेता प्रभास का देर रात फेसबुक पेज हुआ हैक, साझा किए गए 2 वीडियो, घंटों बाद हुआ बहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2023 15:06 IST

पेज अब बहाल कर दिया गया है और टिप्पणियों सहित पोस्ट हटा दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता प्रभास का आधिकारिक फेसबुक पेज गुरुवार देर रात हैक हो गया।अभिनेता ने इस संबंध में एक बयान जारी किया था।कुछ घंटों की मशक्कत के बाद उनकी टीम ने पेज को रीस्टोर कर लिया।

अभिनेता प्रभास का आधिकारिक फेसबुक पेज गुरुवार देर रात हैक हो गया। अभिनेता ने इस संबंध में एक बयान जारी किया था। जानकारी देते हुए प्रभास ने ट्वीट किया में लिखा कि मेरा फेसबुक पेज हैक हो गया है, मेरी टीम मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। हैकर ने प्रभास के पेज पर 'अनलकी ह्यूमंस' और 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड' कैप्शन के साथ 2 वीडियो भी शेयर किए थे।

प्रभास के फेसबुक पेज अब रीस्टोर कर लिया या है। पेज के हैक होने के बाद प्रभास काफी डर गए थे। हैकर ने उनके पेज पर दो वीडियो भी साझा कर दिए थे। शीर्षक था 'अनलकी ह्यूमन' और 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड'। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उनकी टीम इसे रीस्टोर करने में लग गई। कुछ ही देर बाद उनके पेज को रीस्टोर कर लिया गया।

प्रभास हाल ही में आदिपुरुष में नजर आए थे। फेसबुक पेज हैक की जब इंस्टाग्राम पर जानकारी सार्वजनिक की तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी करने की कोशिश की। एक ने लिखा कि "बदकिस्मत इंसान वे हैं जिन्होंने आदिपुरुष को देखा।" हालांकि पेज अब बहाल कर दिया गया है और टिप्पणियों सहित पोस्ट हटा दी गई हैं।

गौरतलब है कि आदिपुरुष फिल्म की संवादों और दृश्य प्रभावों के लिए काफी आलोचना की गई थी। कई लोगों ने रावण और हनुमान सहित मुख्य पात्रों के चरित्र चित्रण पर भी आपत्ति जताई। निर्माताओं को रिलीज़ के एक सप्ताह के भीतर फिल्म में बड़े संपादन करने पड़े। लेखक मनोज मुंतशिर ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए दर्शकों से माफी भी मांगी।

टॅग्स :प्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 Box Office Collection Worldwide: 32 दिन में 1,831 करोड़ रुपये की कमाई?, ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?