लाइव न्यूज़ :

किसानों पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मुंबई के पुलिस थाने में पेश हुई अभिनेत्री कंगना रनौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2021 13:06 IST

बता दें कि कंगना ने किसानों के आंदोलन को कथित तौर पर एक अलगाववादी समूह से जोड़ा था। कंगना सुबह करीब 11 बजे खार थाने पहुंचीं। एक सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार थाने में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिख संगठन ने की थी कंगना के खिलाफ शिकायतमामले में अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं थी कंगना

मुंबई: अभिनेत्री cअभिनेत्री के वकील ने यह जानकारी दी। बता दें कि कंगना ने किसानों के आंदोलन को कथित तौर पर एक अलगाववादी समूह से जोड़ा था। कंगना सुबह करीब 11 बजे खार थाने पहुंचीं। एक सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार थाने में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कंगना के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने बताया कि अभिनेत्री मामले में अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। कंगना के वकील ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि वह 22 दिसंबर को खार पुलिस के समक्ष पेश होंगी। बुधवार को उनके वकील ने पेश होने के लिए दूसरी तारीख दिये जाने का अनुरोध किया था।

मुंबई पुलिस ने इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि वह 25 जनवरी, 2022 तक कंगना को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार नहीं करेगी, जिसमें किसानों के विरोध प्रदर्शन को कथित तौर पर एक अलगाववादी समूह से जोड़ा गया था।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि इस मुद्दे में कंगना की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का बड़ा सवाल शामिल है और अदालत को उन्हें कुछ अंतरिम राहत देनी होगी। इसके बाद ही पुलिस ने यह बयान दिया था। कंगना ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय का रुख किया था और अपने खिलाफ खार थाने में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।

अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी एक सिख निकाय के कुछ सदस्यों की शिकायत के बाद दर्ज की गई, जिसमें दावा किया गया है कि कंगना ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट के माध्यम से दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसानों के आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में पेश किया। पुलिस ने कंगना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :कंगना रनौतकिसान आंदोलनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार