लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस कृतिका देसाई के पति इम्तियाज खान का हुआ निधन, अमजद खान के थे भाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2020 11:10 IST

इम्तियाज की बात करें तो उन्होंने यादों की बारात, नर जहां दयावान जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग पेश की थी। इम्तियाज की पत्नी एक सुप्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस हैं

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई के पति एक्टर इम्तियाज खान का निधन हो गया है। इम्तियाज की दोस्त और एक्ट्रेस अंजु महेंद्रु ने भी इंस्टाग्राम पर शोक जताया है।

बॉलीवुड के लिए बुरी खबर आई है। टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई के पति एक्टर इम्तियाज खान का निधन हो गया है। इम्तियाज मशहूर एक्टर जयंत खान के बेटे और अमजद खान (शोले के गब्बर) के भाई थे। इम्तियाज का निधन 15 मार्च को मुंबई में हुआ।

इम्तियाज की बात करें तो उन्होंने यादों की बारात, नर जहां दयावान जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग पेश की थी। इम्तियाज की पत्नी एक सुप्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस हैं। कृतिका निगम एक्टर की पत्नी हैं। कृतिका ने जो मेरे अंगने में, शक्ति- अस्तित्व के अहसास की, उतरन, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन जैसे कई सीरीयल्स में काम किया है। इम्तियाज अपनी पत्नी कृतिका और बेटी आयशा के साथ रहते थे।  ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने सोशल मीडिया पर इम्तियाज के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि बुरी खबर ,  दिग्गज अभिनेता जयंत के बेटे, दिवंगत एक्टर अमजद खान के भाई और गुजराती स्टेज-फिल्म और टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई के पति  हिंदी फिल्म एक्टर इम्तियाज खान का आज निधन हो गया। वे यादों की बारात, धर्मात्मा, दयावान जैसी फिल्मों में नजर आए। उनके परिवार के साथ हमारी प्रार्थना है। इम्तियाज की दोस्त और एक्ट्रेस अंजु महेंद्रु ने भी इंस्टाग्राम पर शोक जताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करके उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। इस फोटो में इम्तियाज अपने भाई अहजद के साथ नजर आ रहे हैं।  खबर के अनुसार एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!