लाइव न्यूज़ :

एक्टर एजाज खान को मिली जमानत, मुंबई पुलिस ने मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में किया था गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 15:35 IST

अभिनेता एजाज खान को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देएजाज़ खान के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया था एक्टर को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था

अभिनेता एजाज़ खान के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के  आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एक्टर को  मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर आईपीसी 153A, 117, 121 धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा गया था। अब एजाज को जमानत मिल गई है।

अभिनेता एजाज खान को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। उन्हें 18 अप्रैल को मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल,  हाल ही में रात करीब 12.30 पर एजाज खान अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आए थे और उन्होंने कहा कि चींटी मर गई, मुसलमान जिम्‍मेदार.. हाथी मर गया मुसलमान जिम्‍मेदार, दिल्‍ली में भूकंप आया सारे मुसलमान जमीन के नीचे घुसे और हिले तो भूकंप आ गया... यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्‍मेदार है लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है?' इसी वीडियो में आगे उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

यही नहीं एक तरफ जहां भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है और लोग इससे बचने के लिए दुआ कर रहे थे। वहीं, एजाज खान ने अपने वीडियो में लोगों को कोरोना हो जाने की बात कही थी। एजाज खान के इस वीडियो के बाद उसे सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ लगाई थी।

एजाज के इस भड़काउ भाषण के बाद से ही सोशल मीडिया पर गुरुवार को पूरे दिन #अरेस्ट_एजाज_खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इस मामले में जांच पड़ताल करने के बाद मुंबई पुलिस में न सिर्फ अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बल्कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिनेता को गिरफ्तार भी किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?