लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी से जूझते एक्टर आशीष रॉय का निधन, फैंस बोले- आप बहुत याद आएंगे

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 24, 2020 13:31 IST

'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेता आशीष रॉय का मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे...

Open in App
ठळक मुद्दे'ससुराल सिमर का' फेम आशीष राय का निधन।तीन साल से किडनी की बीमारी जूझ रहे थे।आशीष रॉय ने घर में ली अंतिम सांस।

मशहूर एक्टर आशीष रॉय का लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को निधन हो गया। 55 वर्षीय आशीष की दोनों किडनी खराब थीं और वह पिछले 3 साल से डायलिसिस पर थे। लंबे वक्त से इलाज कराने की वजह से वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे।

इलाज के लिए मांगी थी आर्थिक मदद

आशीष को “ससुराल सिमर का” जैसे धारावाहिक में काम करने के लिए जाना जाता था। उन्हें मई 2020 को मुंबई स्थित एक हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था तब उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहायता मांगी थी।  

घर में ली आखिरी सांस

आशीष रॉय के दोस्त सूरज थापर के मुताबिक मंगलवार तड़के रॉय को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। थापर ने कहा, “उनके सहायकों ने उन्हें चाय दी जिसे पीने से उन्होंने मना कर दिया और तेजी से सांस लेने लगे। अचानक वह (तड़के) तीन बजकर 45 मिनट पर बेहोश हो गए। वह किडनी के रोग से पीड़ित थे और उनका नियमित डायलिसिस भी होता था।”

आशीष रॉय के निधन पर फैंस ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं...

टीवी सीरियल्स से लेकर हॉलीवुड फिल्मों की डबिंग तक का सफर

आशीष रॉय  'बा बहू और बेबी', 'ससुराल सिमर का','ब्योमकेश बख्शी', 'बनेगी अपनी बात', 'यस सर' समेत कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके थे। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। आशीष हॉलीवुड फिल्मों के लिए डबिंग भी कर चुके थे, जिनमें 'सुपरमैन रिटर्न्स', 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी', 'द लेजेंड ऑफ टार्जन' और 'जोकर' जैसी बड़ी फिल्मों का भी नाम शुमार है।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?