लाइव न्यूज़ :

बॉलिवुड को एक और झटका, एक्शन निर्देशक परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल

By भाषा | Updated: July 27, 2020 19:03 IST

परवेज ने अपना करियर एक्शन निदेर्शक अकबर बक्शी के सहायक के तौर पर शुरू किया था और अक्षय कुमार की "खिलाड़ी" (1992), शाहरुख खान की "बाजीगर" (1993) और बॉबी देओल की "सोल्जर" (1998) फिल्मों में बक्शी के सहायक रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे हुनरमंद, ऊर्जावान और अच्छे इंसान थे। परवेज की आत्मा को शांति मिले। आपकी आवाज़ अब भी मेरे कानों में गूंज रही है।राम गोपाल वर्मा की 2004 में आई "अबतक छप्पन" से उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू किया।सैफ अली खान की "एजेंट विनोद" (2012) और वरुण धवन की "बदलापुर" फिल्मों में श्रीराम राघवन के साथ काम किया।

मुंबई: एक्शन निर्देशक परवेज खान का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया। वह 55 साल के थे। वह श्रीराम राघवन की "अंधाधुन" और "बदलापुर" जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए ले जाने जाते हैं। उनके साथ लंबे समय तक जुड़े रहे निशांत खान ने पीटीआई-भाषा को बताया कि परवेज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रूबी अस्पताल ले जाया गया था।

निशांत ने बताया, " उन्हें सुबह में दिल का गंभीर दौरा पड़ा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें सेहत संबंधी कोई परेशानी नहीं थी, बस कल रात सीने में दर्द हुआ था।" वह 1986 से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। फिल्मकार हंसल मेहता ने कहा कि एक्शन निर्देशक अपने काम में माहीर थे।

उन्होंने परवेज के साथ 2013 में आई "शाहिद" में काम किया था जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। मेहता ने ट्वीट किया, " अभी पता चला कि एक्शन निर्देशक परवेज का निधन हो गया। हमने शाहिद में साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने एक ही टेक में दंगों का दृश्य फिल्मा दिया था।

बहुत हुनरमंद, ऊर्जावान और अच्छे इंसान थे। परवेज की आत्मा को शांति मिले। आपकी आवाज़ अब भी मेरे कानों में गूंज रही है। " परवेज ने अपना करियर एक्शन निदेर्शक अकबर बक्शी के सहायक के तौर पर शुरू किया था और अक्षय कुमार की "खिलाड़ी" (1992), शाहरुख खान की "बाजीगर" (1993) और बॉबी देओल की "सोल्जर" (1998) फिल्मों में बक्शी के सहायक रहे थे।

राम गोपाल वर्मा की 2004 में आई "अबतक छप्पन" से उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू किया और "जॉनी गद्दार" (2007), सैफ अली खान की "एजेंट विनोद" (2012) और वरुण धवन की "बदलापुर" फिल्मों में श्रीराम राघवन के साथ काम किया। परवेज के परिवार में पत्नी, बेटा, बहू और पोती हैं। 

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल