लाइव न्यूज़ :

कोरोना का इलाज करा रहे अभिषेक बच्चन ने अस्पताल से शेयर की खूबसूरत तस्वीर, हुई वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2020 19:22 IST

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक बच्चन ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जोकि फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्याअभिषेक बच्चन ने अस्पताल से पोस्ट की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। मालूम हो, अभिषेक अमिताभ बच्चन के साथ 11 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। यही नहीं, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना की चपेट में गईं। हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है क्योंकि उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है।

इस बीच अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीला आसमान और खूबसूरत हरियाली नजर आ रही है। हालांकि, इसके साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। मगर फिर भी फैंस के बीच ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें, अभिषेक ने ही फैंस को ट्वीट कर बताया था कि आराध्या और ऐश्वर्या की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। उन्होंने ये भी बताया था कि बिग बी के साथ वो अभी अस्पताल में ही रहेंगी। 

वहीं, घर लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को उनके ढेर सारे प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा था। ऐश्वर्या ने जो फोटो पोस्ट की है, उसमें उनके और आराध्या के हाथ नजर आ रहे हैं, जिसमें से एक को नमस्ते करते हुए और दूसरे को दिल बनाए हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में, उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने न केवल उन्हें बल्कि अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और आराध्या को भी शुभकामनाएं दीं।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनकोरोना वायरसअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?