लाइव न्यूज़ :

फिल्मों के चयन को लेकर पहली बार बोले अभिषेक, ऐसी फिल्म नहीं करूंगा जिसे देख आराध्या असहज महसूस करे

By भाषा | Updated: September 22, 2018 15:32 IST

अभिषेक ने कहा, अब मैं अपने पेशेवर कॅरियर में जो भी काम चुनूंगा उसे आराध्या को ध्यान में रखते हुए ही चुनूंगा। वर्तमान में मैं ऐसी किसी फिल्म में काम करना पसंद नहीं करूंगा जिसे देख कर आराध्या असहज महसूस करे।

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि वह किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना पसंद नहीं करेंगे जिसे देख उनकी बेटी आराध्या असहज महसूस करे। अभिषेक ने कहा, अब मैं अपने पेशेवर कॅरियर में जो भी काम चुनूंगा उसे आराध्या को ध्यान में रखते हुए ही चुनूंगा।

वर्तमान में मैं ऐसी किसी फिल्म में काम करना पसंद नहीं करूंगा जिसे देख कर आराध्या असहज महसूस करे। अभिषेक ने यहां शुक्रवार को जागरण सिनेमा समिट में संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वह और उनकी अभिनेत्री पत्नी एश्वर्या राय की स्पष्ट राय है कि वे कभी अपनी बेटी पर अपनी पसंद का कॅरियर चुनने का दबाव नहीं डालेंगे और उसके फैसले का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘एक अभिभावक के तौर पर आप अपने बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं लेकिन वह क्या करना करती है, वह पूरी तरह से उसकी पसंद होगी। हम कभी उस पर दबाव नहीं डालेंगे कि हम उससे क्या चाहते हैं। वह जो भी करेगी हम उस पर गर्व करेंगे।

टॅग्स :अभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

बॉलीवुड चुस्कीHousefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?