लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा, घर पर ही सेल्फ क्वारंटाइन में रहेंगी ऐश्वर्या राय और आराध्या

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 21:44 IST

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने बताया कि ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव होने के बाद घर पर ही सेल्फ क्वारंटाइन में रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले अभिषेक अपनी वेब सीरीज 'ब्रीथ: इनटू द शैडोज' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थेएक्टर ने फैंस से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील की है

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (77) और उनके बेटे अभिषेक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन बाद ऐश्वर्या राय बच्चन (46) और आराध्या (8) के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, जया बच्चन (71) की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, अभिषेक ने ट्वीट कर बताया है कि ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वो दोनों घर पर ही सेल्फ क्वारंटाइन में रहेंगी। 

अभिषेक ने सिलसिलेवार ट्वीट में ये भी कहा कि वो और उनके पिता डॉक्टरों के (उन्हें घर भेजने का) फैसले लेने तक अस्पताल में ही रहेंगे। नानावती अस्पताल में बिग बी के साथ भर्ती अभिषेक ने कहा, 'ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे घर में स्व-पृथक रहेंगे। बीएमसी ने उनकी स्थिति अपडेट की है और जरूरी जांच की जा रही हैं। मेरी मां सहित शेष परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दुआ और प्रार्थना करने के लिये आप सभी का शुक्रिया।'

बता दें, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले अभिषेक अपनी वेब सीरीज 'ब्रीथ: इनटू द शैडोज' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। ये सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई है। वहीं, एक्टर ने फैंस से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'कृपया सभी नियमों का पालन करें।' इसके अलावा बीएमसी ने बच्चन परिवार के मुंबई स्थित चार बंगलों-जलसा,प्रतीक्षा, जनक और वत्स को सैनिटाइज किया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अभिषेक बच्चनकोरोना वायरसअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?