लाइव न्यूज़ :

Breathe Into The Shadows trailer out: ब्रीद का दमदार ट्रेलर रिलीज, लापता बेटी की तलाश में दुनिया से लड़ते नजर आ रहे हैं अभिषेक बच्चन

By अमित कुमार | Updated: July 1, 2020 13:38 IST

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू अमेजन ओरिजिनल सीरीज़ ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन 10 जुलाई 2020 में रिलीज किया जाएगा।अभिषेक की इस नई सीरीज को एक साइको थ्रिलर बताया जा रहा है।वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन डार्क और इंटेंस मिजाज में दिख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ब्रीद: इन टू द शैडोज़ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अभिषेक बच्चन ब्रीद: इन टू द शैडोज़ के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। ट्रेलर में अभिषेक बच्चन एक डॉक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। लेकिन यह डॉक्टर लोगों की जान बचाने की जगह उन्हें मारने का काम करता है। 

अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन 10 जुलाई 2020 में रिलीज किया जाएगा। इसमें आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। अपने पहले वेब सीरीज को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं। वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन डार्क और इंटेंस मिजाज में दिख रहे हैं। अभिषेक अपनी बच्ची को खोजने के लिए हर तरह का काम करते दिखाई पड़ते हैं। 

जानिए कैसा है अभिषेक की ब्रीद का ट्रेलर

अभिषेक की इस नई सीरीज को एक साइको थ्रिलर बताया जा रहा है। ट्रेलर में अभिषेक एक ऐसे बाप के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे हर हाल में अपनी बेटी की तलाश है। जिस शख्स ने उनकी बेटी को किडनैप किया है वो कोई साइको है और वह अभिषेक को अलग-अलग तरह से टॉर्चर करता है। पिता का प्यार उसकी बेटी को बचाने में सफल हो पाता है या नहीं यही इस सीरीज की कहानी है। 

वेब सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं अभिषेक

अभिषेक बच्चन ने कहा, "शो की लॉन्च डेट की घोषणा के बाद से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने नए दर्शकों से जुड़ने के लिए लगातार बेहतर होने के मेरे विश्वास को बढ़ावा मिला है। मैं अपनी पहली डिजिटल सीरीज लॉन्च के लिए खुश हूं जो रोमांचक, शैली-परिभाषित कंटेंट का एक उदाहरण है, जिसे हम अब अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं।"

टॅग्स :अभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच