लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन संग 'ब्रीद 2' में काम करने वाले एक्टर अमित साध ने कराया कोरोना टेस्ट, नेगेटिव आई रिपोर्ट

By अमित कुमार | Updated: July 13, 2020 15:16 IST

अमिता साध पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन के टच में थे। इस वजह से उनका कोरोना टेस्ट कराना जरूरी था।

Open in App
ठळक मुद्देअमिता साध के अलावा बच्चन फैमिली के संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ।एक्टर अमित साध ने हाल ही में अभिषेक बच्चन संग 'ब्रीद 2' में काम किया है। ब्रीद 2 की रिलीज से पहले अभिषेक और अमित ने साथ में डबिंग की थी।

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव की खबर सामने आने के बाद उनके टच में आने वाले को यह टेस्ट कराने की सलाह दी गई थी। एक्टर अमित साध ने हाल ही में अभिषेक बच्चन संग 'ब्रीद 2' में काम किया है। कुछ दिन पहले ही यह दोनों कलाकार डबिंग स्टूडियो में एक साथ सीरीज की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। ऐसे में अमित साध के लिए यह टेस्ट कराना बेहद जरूरी था। 

अमिता साध के अलावा बच्चन फैमिली के संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। इस बीच अमित साध की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। राहत की बात ये है कि अमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी अमित ने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए फैंस को दी। अमित ने लिखा, 'सभी की दुआओं और चिंताओं के लिए शुक्रिया। यही एक समय है जब मैं खुशी से कह सकता हूं कि मैं निगेटिव निकला हूं। जो भी लोग कोरोना से लड़ रहे हैं, उनके लिए मेरी प्रार्थना जारी रहेगी।'

अमित साध की परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल

ब्रीद 2 की रिलीज से पहले अभिषेक और अमित ने साथ में डबिंग की थी। अमिता साध इसके पहले सीजन में भी थे और इस सीजन में भी वह अपने उसी किरदार को निभा रहे हैं। अमिता साध की दमदार परफॉर्मेंस के लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। इस सीरीज के पहले पार्ट में आर माधवन लीड रोल में थे। सेकंड में अभिषेक बच्चन को लिया गया। ये दोनों ही सीरीज फैंस को काफी पसंद आई है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद उनके परिवार के दो और सदस्यों--ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हालांकि ऐश्वर्या की सास जया बच्चन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!