लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन ने की नई फिल्म की घोषणा, कहा- इससे बेहतर तोहफा नहीं मांगा जा सकता

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 5, 2022 13:42 IST

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर नई फिल्म की घोषणा की है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं मांगा जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 फरवरी 1976 को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर में जन्में अभिषेक ने आज जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। वहीं, फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी एक्टर को नए प्रोजेक्ट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। 

बता दें कि जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म घूमर की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। वहीं, एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर साझा की है उसमें भगवान गणेश की तस्वीर के साथ एक क्लैपबोर्ड भी दिख रहा है, जिसमें फिल्म घूमर का नाम लिखा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, "इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं मांगा जा सकता। जन्मदिन सबसे अच्छा बिताया जाता है। घूमर का काम शुरू हो गया है।"

वैसे इस पोस्ट पर एक्टर के पिता और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का कमेंट भी आया है। उन्होंने अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "जन्मदिन की बहुत सारी बधाई और घूमर के लिए भी। अब झंडे गाड़ने का समय आ गया है।" बिग बी के अलावा अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर उनकी बहन श्वेता नंदा और भतीजी नव्या नवेली नंदा ने भी कमेंट कर बधाई दी है। यही नहीं, एक्टर के पोस्ट पर बिपाशा बासु और बॉबी देओल ने भी कमेंट किया है।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो