लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन को कहा गया बेरोजगार, एक्टर ने दिया मुंह तोड़ जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 6, 2019 14:43 IST

अभिषेक बच्चन को फैंस ने आखिरी बार मनमर्जियां फिल्म में देखा था, इसके बाद से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सेलेब्स आए दिन किसी ना किसी रूप में ट्रोलर्स के निशाने पर आते रहते हैं।हाल ही में एक्टर अभिषेक बच्चन भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन किसी ना किसी रूप में ट्रोलर्स के निशाने पर आते रहते हैं। हाल ही में एक्टर अभिषेक बच्चन भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल हाल ही में अभिषेक की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर ने उनको बेरोजगार कहा है। इसका अभिषेक ने बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब दिया है।

दरअसल, अभ‍िषेक ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में लिखा था, 'एक मकसद रखो, एक लक्ष्य रखो, कुछ इतना असंभव जो तुम पूरा करना चाहते हो, फिर दुनिया को यह साबित कर के दिखाओ कि वह असंभव नहीं है। अभिषेक की इस पोस्ट को फैंस ने पसंद नहीं किया है और तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे दी हैं।

इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि सोमवार को जो खुश रहता है आप उन्हें क्या कहते? बेरोजगार। यूजर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर छा गया है।

इस कमेंट का अभिषेक ने मजेदार तरीके से जवाब दिया है और लिखा है कि मैं नहीं मानता स मेरा मानना है उसे ऐला व्यक्ति कहेंगे, जिसे हर वो काम करना पसंद है दो वह कर रहा होता है। अभिषेक के इस जवाब की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक्टर के इस जवाब को अन्य यूजर्स ने सराहा है। एक फैन ने लिखा कि वह अभ‍िषेक को बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं,वह उन्हें बहुत बुरी तरह मिस कर रही हैं।

अभिषेक आखिरी बार मनमर्जियां फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा विक्की कौशल और तापसी पन्नू नजर आए थे। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म द बिग बुल में भी नजर आएंगे।

टॅग्स :अभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

बॉलीवुड चुस्कीHousefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल