2013 में आई अभय देओल की फिल्म रांझणा पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब अभय ने हाल ही में अपनी फिल्म राांझणा को यौन उत्पीड़न को दर्शाने वाला बताया है। अभय का कहना है कि रांझणा एक गलत मैसेज देने वाली फिल्म है, जो यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देती है। अभय ने एक दर्शक द्वारा शेयर किए गए नोट में फिल्म को इसकी कहानी के लिए ट्रोल किया, जिसमें एक तरफा प्यार का महिमामंडन किया गया था।
फिल्म का निर्देशन आनंद नंद एल राय ने किया था। फिल्म सोनम कपूर यानि जोया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दिल्ली के कॉलेज के साथी जसजीत (अभय देओल) के प्यार में पड़ जाती है, लेकिन वाराणसी में एक अलग लड़का कुंदन (धनुष) उनके प्यार में पड़कर पीछे पड़ा होता है।
जोया जब कुंदन के प्यार को ठुकरा देती है और अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए धर्म को घरवालों से छुपाती है, तो कुंदन शादी में जाकर उसके घरवालों को सब सच बता देता है। जिसके बाद घरवालें उस लड़की की हत्या कर देते हैं। हालांकि फिल्म का अंत काफी दुखद था।
एक फैन ने एक विशेष सीन पर अपना गुस्सा व्यक्त किया हैl जिसमें घायल जसजीत कुंदन के साथ बैठा होता है और दोनों उस लड़की को दोषी ठहराते हैं जिसे वे प्यार कर रहे होते है जो उन दोनों के साथ गलत करती है। जिस पर फैन ने लिखा है कि हालांकि यह सीन वास्तविक लगता है। दो पुरुष एक ही महिला से प्यार करते हैं, या तो वे आपस में लड़ते हैं या विश्वासघात के कारण एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। हम सभी ने सुना है और शायद यह कहा भी है कि प्यार ने उसे देवदास बना दिया है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो दिल टूटने का सामना करते हैं और आत्म विनाश का सामना नहीं करते हैं।