लाइव न्यूज़ :

Miss Diva 2020: आवृति चौधरी ने शेयर की पर्सनल बातें, कहा- 'जब मैंने मॉडलिंग शुरू की तब मेरे परिवार में सभी ने नहीं दिया था साथ'

By भाषा | Updated: February 29, 2020 18:46 IST

जबलपुर की रहने वाली आवृति को मिस दीवा सुप्रानेशनल का ताज पिछले साल यह खिताब जीतने वाली शेफाली सूद ने पहनाया। उसी समारोह में एडलिन कास्टलिनो ने लीवा मिस दीवा यूनिवर्स 2020 प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

Open in App

हाल ही में मिस दीवा सुप्रानेशनल का खिताब अपने नाम करने वाली आवृति चौधरी का कहना है कि यह पुरस्कार जीतना उनकी निजी जीत है क्योंकि मंच तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

जबलपुर की रहने वाली आवृति को मिस दीवा सुप्रानेशनल का ताज पिछले साल यह खिताब जीतने वाली शेफाली सूद ने पहनाया। उसी समारोह में एडलिन कास्टलिनो ने लीवा मिस दीवा यूनिवर्स 2020 प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

आवृति ने पीटीआई-भाषा से कहा, “मेरे लिए यह जीत व्यक्तिगत स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि जब मैंने मॉडलिंग शुरू की तब मेरे परिवार में किसी ने मेरा समर्थन नहीं किया लेकिन जब मैं मिस दीवा के फाइनल में पहुंच गई तब सभी साथ आ गए। अब जब मैं जीत गई हूँ सभी खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इस जीत से मुझे यह भी उदाहरण स्थापित करने में सहायता मिली कि भले ही आप छोटे शहर से हों, आप अपने किसी भी सपने को हासिल कर सकते हैं।” इक्कीस वर्षीय मॉडल आवृति ने कहा कि छोटे शहर में रहकर बड़े सपने देखना उनके लिए हमेशा चुनौती भरा रहा।

आवृति का लक्ष्य अब मिस सुप्रानेशनल का खिताब अपने नाम करने का है। उन्होंने कहा कि तीसरे सुप्रानेशनल प्रतियोगिता का ताज जीतने के लिए वह सौ प्रतिशत प्रयत्न करेंगी।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव