लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने गाया राम-सिया का भजन, सोशल मीडिया पर फैंस का दिल छू रहा वीडियो

By अमित कुमार | Updated: November 16, 2020 15:51 IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आज 9 साल की हो गई है। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी पोती को खास अंदाज में विश किया।

Open in App
ठळक मुद्देआराध्या बच्चन पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में काफी क्यूट लग रही हैं। आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

बच्चन परिवार की लाडली बेटी आराध्या बच्चन सोमवार को अपना 9वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या आज पूरे 9 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है। इसके अलावा आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में आराध्या बच्चन, राम-सिया का भजन गाती नजर आ रही हैं, साथ में डांस करती भी दिखाई दे रही हैं। आराध्या बच्चन पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में काफी क्यूट लग रही हैं। आराध्या की प्यारी सी अवाज में भजन सुनकर फैंस भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार आराध्या बच्चन को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। आराध्या के इस वीडियो को एक फैन द्वारा ही शेयर किया गया है। 

फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि आराध्या बच्चन का ये वीडियो शेयर करने का बेस्ट मौका है। दिवाली पर आराध्या ने राम-सिया का भजन गाया। हैप्पी बर्थडे आराध्या।' आराध्या अभिषेक बच्चन के काफी क्लोज हैं और उन्होंने अपनी बेटी के कारण ही फिल्मों में बोल्ड सीन देने से मना कर चुके हैं। 

आराध्या के जन्मदिन पर बच्चन परिवार एक बड़ी पार्टी का आयोजन करता है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार ऐसा होता दिख नहीं रहा। साल 2011 में आराध्या का जन्म हुआ था। हर साल इस दिन बच्चन परिवार काफी धूम-धाम से सेलिब्रेट करता रहा है। 

टॅग्स :आराध्याअभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?