लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने तापसी पन्नू की 'थप्पड़' को लेकर दिया रिएक्शन, फिल्म के रिलीज से पहले कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2020 17:46 IST

आमिर खान ने तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया और उन्हें 'थप्पड़' के लिए ढेर सारी बधाइयां भी दीं।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान की बात करें तो आमिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद से पर्दे से गायब हैंआमिर खान ने तापसी पन्नू को थप्पड़ फिल्म के लिए बधाई दी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया गया है।  इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में तापसी की फिल्म के रिलीज से पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इस पर रिएक्शन दिया है।

आमिर खान ने तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया और उन्हें 'थप्पड़' के लिए ढेर सारी बधाइयां भी दीं। इसके साथ ही आमिर खान ने फिल्म की राइटर मृणमयी लागू को भी फिल्म के लिए ढेर सारी बधाइयां दीं। आमिर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है।

आमिर खान ने तापसी स्टारर फिल्म थप्पड़ के लिए ट्वीट किया है। आमिर ने लिखा है कि प्रिय मृणमयी, आपको आपके पहले राइटिंग असाइनमेंट 'थप्पड़' की रिलीज के लिए ढेर सारी बधाइयां। अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, मृणमयी और थप्पड़ की बाकी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।आमिर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़ एक मैसेज देने वाली फिल्म है कि थप्पड़ छोटी मोटी बात नहीं है। इसके साथ ही फिल्म में दिखाया गाया है कैसे एक थप्पड़ से एक शादी शुदा दंपती की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। इस फिल्म में तापसी एक नए अंदाज में फैंस को दिखने वाली हैं।

वहीं आमिर खान की बात करें तो आमिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद से पर्दे से गायब हैं। अब वह जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :थप्पड़ मूवीतापसी पन्नूआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया