लाइव न्यूज़ :

आमिर खान बनाएंगे 'गुलशन कुमार' की बायोपिक, ये है रिलीज डेट

By विवेक कुमार | Updated: July 27, 2018 13:14 IST

पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार, गुलशन कुमार के किरदार में नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में खबर आई कि अक्षय कुमार ने इस किरदार से कन्नी काट ली है।

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई:आमिर खान और टी-सीरीज के मालिक दिवंगत गायक गुलशन कुमार की बायोपिक की रिलीज डेट से आज पर्दा उठा दिया गया है। गुलशन कुमार की बायोपिक अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। टी-सीरीज ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया- आमिर खान प्रोडक्शन और टी-सीरीज इस बात की अनाउंसमेंट कर काफी खुश है कि गुलशन कुमार की बायोपिक अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी, जिसकी स्क्रिप्ट और निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में ही चालू होगी।'

पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार, गुलशन कुमार के किरदार में नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में खबर आई कि अक्षय कुमार ने इस किरदार से कन्नी काट ली है। अब माना जा रहा है कि ये किरदार आमिर खान भी निभा सकते हैं। वहीं ऐसी भी चर्चा है कि इस बायोपिक का नाम 'मोघुल' होगा, जो गुलशन के जीवन को बड़े पर्दे पर दर्शाएगी।

बता दें कि फिल्म के स्टारकास्ट के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। वहीं जल्द ही आमिर खान अपनी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान को लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं. ये पहली बार है जब दोनों ही दिग्गज अभिनेता एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। 

वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :गुलशन कुमारआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?